🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ऑपरेशन अमानत के तहत यात्री के ट्रेन में भूल गए हजारों का कैमरा को सुपुर्द किया गया

On: December 20, 2022 6:25 PM

ऑपरेशन अमानत के तहत यात्री के ट्रेन में भूल गए हजारों का कैमरा को सुपुर्द किया गया

रायपुर। (वायरलेस न्यूज़) रायपुर रेसुब ने ट्रेन में छूट गए एक बैग में रखे हजारों के कैमरे को बरामद कर असल मालिक को ईमानदारी की मिसाल कायम कर सुपुर्द किया है रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी निरीक्षक एम के मुखर्जी ने वायरलेस न्यूज़ को बताया की दिनांक 20.12.2022 को एक यात्री दिव्यांग गोस्वामी वल्द तुलसी दास गोस्वामी साकिन अगरतला त्रिपुरा द्वारा समय लगभग-14.00 बजे रेसुब पोस्ट/रायपुर में आकर पोस्ट प्रभारी/रायपुर मनोंरजन कुमार मुखर्जी/निरीक्षक को सुचना दियें कि वें गाडी सख्यां 18242 (अबिंकापुर दुर्ग एक्सप्रेस) में कोच एबी-01 सीट नं 11 में वैंकुठपुर से रायपुर तक यात्रा कर रहे थे। उक्त गाडी समय लगभग 09.30 बजे रायपुर स्टेशन में आई। जब वें अपना कार्य निपटान कर होटल पहुचें तो पाया कि इनका डीएसएलआर कैमरा केनॉन कपंनी का मुल्य 46,000 रू. भूलवश ट्रेन में छुट गया है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुयें पोस्ट प्रभारी रायपुर के द्वारा पोस्ट प्रभारी/दुर्ग श्री संजीव सिन्हा/निरीक्षक को सूचना दी गई। पोस्ट प्रभारी/दुर्ग के द्वारा उक्त कैमरा के संबध में कोच अटेंडेंट से पतासाजी की गई तो ज्ञात हुआ कि शासकीय रेल पुलिस/दुर्ग में इसे जमा किया गया है। उनके द्वारा उक्त कैमरा को शासकीय रेल पुलिस से लेकर रेसुब पोस्ट रायपुर भेजा गया। पोस्ट प्रभारी रायपुर के द्वारा यात्री का उनके कैमरा मिलने की सूचना देकर पोस्ट में बुलाया गया तथा सत्यापन उपरांत उन्हें सही सलामत कैमरा को समय 20.00 बजे सुपुर्द किया गया। आरपीएफ के ईमानदारी और सराहनीय कार्य के लिए यात्री ने रेसुब पोस्ट रायपुर का आभार माना ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment