🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मायली नेचर कैम्प वन पर्यावरण एवं वानिकी गतिविधियों संबंधी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

On: December 21, 2022 8:01 AM

मायली नेचर कैम्प वन पर्यावरण एवं वानिकी गतिविधियों संबंधी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

जशपुर :-(वायरलेस न्यूज)

मायली नेचर कैम्प परिसर में विद्यार्थियों को वन, पर्यावरण एवं वानिकी गतिविधियों का जीवंत परिचय सह जागरूकता जागृति वन मितान कार्यक्रम का आयोजन किया. विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि संसदीय सचिव यू. डी. मिंज के द्वारा पुरस्कृत किया गया

इस कार्यक्रम में शा. पूर्व माध्यमिक शाला देवबोरा के छात्रों के लिए वन पर्यावरण एवं वानिकी गतिविधियों संबंधी क्विज प्रतियोगिता रखी गई जिसमें 60 छात्रों ने भाग लिया जिसमे सिमरन तिर्की प्रथम, दिव्या चौहान द्वितीय, सुषमा बाई तृतीय स्थान प्राप्त किया.

विधायक कुनकुरी यू डी मिंज जी के द्वारा छात्रों को वन संरक्षण करने के साथ साथ बच्चों को पौधा रोपण करने के लिए प्रेरित किया गया और स्कूल की दो छात्राओं के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर मनाया और उनकर उज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री यू डी मिंज जी विधायक कुनकुरी एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन, डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय जी,रेंजर श्रीमती आशा मिंज,डिप्टी रेंजर सतीश सिंह, श्रीमती मुक्ति कुजूर सरपंच भंडरी, इफ्तखार हसन अध्यक्ष जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, एस इलियास अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी कुनकुरी, निरंजन ताम्रकार अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी फरसाबहार, आशीष सतपति एल्डर मैन नगर पंचायत कुनकुरी, हरीश पारीक , एविन मिंज एवं शा.पूर्व माध्यमिक शाला देवबोरा के प्रधान पाठक मो.मुस्ताक अली जी, श्रीमती उर्मिला सिंह , श्रीमती अरुणा केरकेट्टा , कु. मंजू तिर्की और वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे.

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment