🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पठान फ़िल्म के विरोध में शिव सेना ने फूंका शाहरुख खान का पुतला

On: December 21, 2022 5:53 PM

पठान फ़िल्म के विरोध में शिव सेना ने फूंका शाहरुख खान का पुतला


रायगढ़।(वायरलेस न्यूज)बेशर्म रंग का विरोध रायगढ़ में भी देखने को मिला। शिव सेना ने पठान फ़िल्म का विरोध करते हुए शाहरुख खान का पुतला फूंका। पठान फ़िल्म का गाना बेशर्म रंग में दीपिका पादुकोण को भगवा रंग के कपड़ो में दिखाया गया है जिसको लेकर हिन्दू संगठन विरोध कर रहे है। वही आज रायगढ में शिव सेना के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विमल महंत के नेतृत्व में शिव सैनिक विरोध जताते हुए शाहरुख खान का पुतला लेकर इतवारी बाजार से भगवा रंग का अपमान नही सहेंगे, शाहरुख खान मुर्दाबाद इत्यादि नारे लगाते हुए रामनिवास टॉकीज चौक पंहुचे, जहां उन्होंने पुतला दहन किया। शिव सेना के प्रदेश कार्य समिति सदस्य विमल महंत ने कहा कि फ़िल्म में हिंदुत्व के प्रतीक भगवा रंग का अपमान किया गया है जिसे शिव सेना कतई बर्दाश्त नही करेगी। गाने में भगवा रंग का अपमान किया गया है। फ़िल्म से उस गाने को हटाया जाय। वही जिला अध्यक्ष अमित विश्वास ने कहा कि भगवा रंग को जिस तरह से बेशर्म रंग कहा जा रहा है वह सरासर गलत है। शिव सेना फ़िल्म के विरोध के नही है लेकिन भगवा का अपमान करने वाले गाने को फ़िल्म से हटाया जाना चाहिए। यदि गाना बिना हटाये फ़िल्म रिलीज होती है तो किसी भी थियेटर में फ़िल्म चलने नही देंगे। आज के इस कार्यक्रम में उमेश श्रीवास, नगर अध्यक्ष अशोक मेश्राम, सनी साहू, विजय लकड़ा, रिक्की विश्वास, टूरण कौशिक, गेंदराम साहू, लक्ष्मीनारायण उइके, प्रहलाद जैन, राहुल बानी, शैलेष बोरकर, सुमित बानी सहित अन्य शिव सैनिक उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment