ऑपरेशन अमानत के तहत…….
आरपीएफ गोंदिया ने एक्सप्रेस में छुटा लाखों के सोने के जेवरों से भरा बैग ट्रेन से बरामद कर किया सुपुर्द
(गोंदिया महाराष्ट्र)वायरलेस न्यूज । गोंदिया रेसुब पोस्ट प्रभारी की सक्रियता से पोस्ट की टीम ने मिली सूचना पर गरियाबंद छत्तीसगढ़ की एक महिला का छुटा बेग बरामद उसमें रखे लाखों के जेवर को मानवता और ईमानदारी की मिसाल कायम कर महिला को लाखों के जेवर सहित उनका बैग उन्हें सूपुर्द कर रेसुब का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। इस संबन्ध में रेल सुरक्षा बल पोस्ट गोंदिया प्रभारी निरीक्षक विनोद तिवारी ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि ए एन सिन्हा प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेल सुरक्षा बल जोनल मुख्यालय बिलासपुर के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेसुब नागपुर पंकज चुघ के मार्गदर्शन में दिनांक 24.12.22 को ईगाडी संख्या 12855 इंटरसिटी एक्सप्रेस के S-3 कोच के सीट नंबर 27 में रायपुर से इतवारी तक जब एक महिला यात्री नाम सबाना यास्मीन, निवासी ग्राम-दर्रीपारा, तहसील व जिला-गरियाबंद, छत्तीसगढ़ यात्रा कर रही थीं तब ट्रेन के इतवारी स्टेशन पहुंचने और उनकी यात्रा पूरी होने के पश्चात वह दिनांक 25.12.22 को सुबह इतवारी स्टेशन पर उतर गईं और उन्होंने भूलवश अपना एक बैग जिसमे उनके लगभग 3,64,000/- रुपये के सोने के आभूषण थे, उसे अपनी सीट के नीचे ही छोड़ दिया व अपने घर चली गईं । घर जाने के पश्चात जब उन्हें अपना बैग नही मिला तब उन्होंने इसकी सूचना देते हुए आरपीएफ से मदद मांगी । उस समय तक उक्त ट्रेन इतवारी स्टेशन से ट्रेन संख्या 18240 शिवनाथ एक्सप्रेस बनकर वापस गोंदिया की तरफ रवाना हो चुकी थी । सूचना मिलते ही आरपीएफ गोंदिया के प्रभारी विनोद कुमार तिवारी के निर्देशानुसार आरक्षक डी.के.लिल्हारे एवं आरक्षक डी.टी.कुकुटकर ने उक्त ट्रेन के गोंदिया स्टेशन प्लेटफॉर्म क्रमांक-4 में लगभग 12:14 बजे पहुँचते ही S-3 कोच को अटेंड करते हुए सघन खोजबीन की और यात्री के बैग को आभूषणों सहित बरामद कर लिया । तत्पश्चात फोन के माध्यम से सूचना देते हुए उक्त महिला यात्री को आरपीएफ गोंदिया के कार्यालय में बुलाया गया और उक्त यात्री को उनका बैग आभूषणों सहित सुपुर्द किया गया । यात्री के परिजनों ने गोंदिया रेसुब की पूरी टीम की ईमानदारी को सेल्यूट किया ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार

