🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

भाटापारा रेसुब का जनजागरूकता अभियान …………..हथबंद खपरी कला गाँव, बाजार गेट , सिद्धाबाबा गेट भाटापारा , निपानिया, दाधापारा एरिया में रेलवे लाइन के पास रहने लोगो को किया जागरूक

On: December 25, 2022 7:20 PM

भाटापारा रेल सुरक्षा बल का जनजागरूकता अभियान …………..हथबंद खपरी कला गाँव, बाजार गेट भाटापारा, सिद्धाबाबा गेट भाटापारा , निपानिया, दाधापारा एरिया में रेलवे लाइन के पास रहने लोगो को किया जागरूक

भाटापारा।(वायरलेस न्यूज)
रविवार को रेसुब भाटापारा ने विशेष अभियान चलाकर लोगो मे जनजागरूकता लाने हथबंद खपरी कला गाँव, बाजार गेट भाटापारा, सिद्धाबाबा गेट भाटापारा , निपानिया, दाधापारा एरिया में रेलवे लाइन के पास रहने वाले निवासियों एवं मैदान में खेलने वाले बच्चों को पत्थरबाजी की घटना मानव व मवेशी के ट्रेनों से रनओव्हर होने से उसके परिणाम/नुकसान की जानकारी साझा की। इस संबन्ध में रेसुब पोस्ट भाटापारा प्रभारी निरीक्षक आर एस मिश्रा ने वायरलेस न्यूज को बताया कि रविवार दिनांक 24 दिसम्बर 2022 को ए. एन. सिन्हा, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेसुब बिलासपुर तथा संजय कुमार गुप्ता, मण्डल सुरक्षा आयुक्त, रेसुब मण्डल रायपुर के दिशा निर्देशन में आर. एस मिश्रा पोस्ट प्रभारी के कुशल नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भाटापारा के अधिकारी एवं बल सदस्यों द्वारा भाटापारा पोस्ट के क्षेत्राधिकार अंतर्गत हथबंद खपरी कला गाँव, बाजार गेट भाटापारा, सिद्धाबाबा गेट भाटापारा , निपानिया, दाधापारा एरिया में रेलवे लाइन के पास रहने वाले निवासियों एवं मैदान में खेलने वाले बच्चों को पत्थरबाजी की घटना मानव व मवेशी के ट्रेनों से रनओव्हर होने से उसके परिणाम/नुकसान की जानकारी से अवगत कराकर समझाइश देते हुए सभी को जागरूक किया गया ताकि रेले परिचालन में कोई बाधा उत्पन्न ना हो और यात्री सुरक्षित यात्रा कर सकें। रेसुब भाटापारा के इस अभियान की लोगो ने भी सराहना की है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment