रायपुर (वायरलेस न्यूज) श्री जगन्नाथ मन्दिर गायत्री नगर , रायपुर में श्री जगन्नाथ मन्दिर सेवा समिति एवम उत्कल सांस्कृतिक परिषद के संयुक्त आव्हान पर रायपुर, बसना , पिथौरा व सरायपाली के प्रबुद्ध उत्कल जनों द्वारा उड़िया भाषा की शिक्षा व संस्कृति के समग्र ज्ञान के लिए एक बैठक आयोजित की गई।
छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व क्रेड़ा अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व चीफ सेक्रेटरी श्री एस के मिश्रा, पूर्व अपर मुख्य सचिव श्रीमती इंदिरा मिश्रा, योग आश्रम के स्वामी जी, कोलता समाज के अध्यक्ष डॉ अशोक प्रधान, उत्कल संस्कृति परिषद के अध्यक्ष डॉ के के भोई, श्री चैतन सत्पथी , श्री प्रकाश दावढ़ा सहित सरायपाली, बसना, पिथौरा अँचल के उत्कल समाज के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
इस अवसर पर उड़िया भाषा को सीखने के लिए चाटसाली पाठ एवम त्रिभाषा पुस्तक का अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

