🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेसुब गोंदिया प्रभारी की सक्रियता से … यात्री का स्मार्टफोन चुराकर भागने वाले लोरमी छत्तीसगढ़ का शातिर चोर गिरफ्त में

On: January 3, 2023 2:34 PM

रेसुब गोंदिया प्रभारी की सक्रियता से ………….. गोंदिया स्टेशन से यात्री का स्मार्टफोन चुराकर भागने वाले शातिर चोर को आरपीएफ गोंदिया ने CCTV की मदद से गिरफ्तार किया


गोंदिया। (वायरलेस न्यूज़) गोंदिया रेसुब की सक्रियता से स्टेशन में सोए यात्री का मोबाइल पार करने वाले छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले का एक शातिर चोर रेसुब गोंदिया के हत्थे चढ़ा है। दिनांक 02.01.23 को एक यात्री संदीप गिरधारी डोमडे, उम्र- 30 वर्ष, निवासी-वार्ड नंबर 06, काली मंदिर के पास कंटगी, जिला-बालाघाट (म.प्र.) समय 10.00 बजे गोंदिया से पुणे जाने के लिए कटंगी से गोंदिया स्टेशन आये एवं ट्रेन छूट जाने की वजह से गोंदिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 01 पर बैठे बैठे सो गये । बाद में जब उनकी नींद खुली तो समय उन्होंने पाया कि उनके जैकेट के उपर के जेब में रखा उनका स्मार्टफोन रेडमी 10 किसी ने चोरी कर लिया है । यात्री द्वारा घटना की शिकायत GRP गोंदिया में की गयी जहाँ दिनांक 02.01.23 को अपराध क्रमांक 02/2023 धारा 379 IPC के तहत दर्ज किया गया ।
आरपीएफ गोंदिया को इस घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक वी.के. तिवारी के निर्देशानुसार CCTV फुटेज का अवलोकन करते हुए चोर की तलाश शुरू की गई और अंततः संदिग्ध अवस्था मे उक्त मोबाइल चोर सूरज यादव, उम्र 25 वर्ष, पिता राम विलास यादव, निवासी लोरमी, थाना मुंगेली, छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से चोरी का स्मार्टफोन बरामद कर लिया गया और आगे की कार्यवाही हेतु GRP गोंदिया को सुपुर्द कर दिया गया । इस गिरफ्तारी में गोंदिया पोस्ट के उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, प्रधान आरक्षक आर.रायकवार, प्रधान आरक्षक राहुल सिंह व मंडल टास्क टीम के आरक्षक विकास पटले की अहम भूमिका रही । रेसुब गोंदिया प्रभारी की सक्रियता से मोबाइल चोरी में बल की टीम ने अहम भूमिका निभाई रेसुब की इस कार्यवाही से मोबाइल चोरों के हौसले पस्त हो गये है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment