रायपुर। (वायरलेस न्यूज) रेलवे सुरक्षा बल, रायपुर मंडल के द्वारा ट्रेनो पर पत्थरबाजी, रेलवे ट्रेक के किनारे मवेशी चराने वालो एवं एम.आर.ओ. के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम मे बुधवार को रायपुर-उरकुरा सेक्शन मे जागरूकता अभियान चलाकर आम लोगो को जागरूक किया गया। जिसके तहत मवेशीयों को रेलवे ट्रेक के किनारे नही आने देने, जिससे ट्रेन दुर्घटना होने और लोगो के जानमाल के नुकसान की प्रबल संभावना रहने, आमलोगो को रेलवे ट्रेक से दूर रहने एवं रेलवे लाईन के किनारे नही आने की समझाईस दिया गया, यदि वे रेलवे ट्रेक के किनारे आयेंगे तो जानमाल का नुकसान होने की संभावना रहती है। वंदे भारत सहित सभी सुपरफास्ट, मेल, एक्सप्रेस आदि ट्रेनो की गति बहुत ज्यादा रहती है जिसके कारण लोगो को संभलने का अवसर भी प्राप्त नही हो पाता है। ट्रेनो पर पत्थरबाजी करने से यात्रियों को चोट पहँुचती है एवं रेल सम्पति को नुकसान पहुँचता है, रेल राष्ट्रीय सम्पति है। ट्रेनो पर पत्थरबाजी करने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध रेलवे एक्ट के तहत सख्त कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

