रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा दिनांक 21.10.2025 को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीदों को किया गया नमन
बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज दिनांक 21.10.25 ) को समय लगभग 07.30 बजे से रेसुब दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर द्वारा रे.सु.ब.रिजर्व वाहिनी प्रांगण, बिलासपुर में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। महानिरीक्षक-सह- प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेसुब, बिलासपुर द्वारा रेलवे सुरक्षा बल के शहीदों के साथ-साथ केंद्रीय तथा राज्य पुलिस बल के जवानों को स्मरण कर उनकी शहादत को नमन किया गया तथा अधिकारी एवं जवानों द्वारा सलामी देकर दो मिनट का मौन रखकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया । इस दौरान उप महानिरीक्षक-सह- मुख्य सुरक्षा आयुक्त,वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त/रे.सु.ब. बिलासपुर समेत मुख्यालय तथा मंडल के उच्चाधिकारियों एवं रेलवे सुरक्षा बल के अन्य अधिकारी व बल सदस्यों द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का समापन समय 08.30 बजे हुआ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब
बिलासपुरAugust 10, 2026सैनिकों के सम्मान में स्काउट्स-गाइड्स का ‘रक्षा सूत्र अभियान’
बिलासपुरAugust 10, 2026सफलता की कहानीसरस्वती साइकिल योजना से हंसिका के लिए शिक्षा की राह हुई आसान
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ





