अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

त्यौहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए अनेक पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन* *पहले आओ, पहले पाओ के तर्ज पर यात्रियों को मिल रही है कंफर्म बर्थ की सुविधा*

On: October 22, 2025 3:41 PM
Follow Us:

*त्यौहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए अनेक पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन ।*

*पहले आओ, पहले पाओ के तर्ज पर यात्रियों को मिल रही है कंफर्म बर्थ की सुविधा।*

बिलासपुर :- ( वायरलेस न्यूज 22 अक्टूबर 2025 )

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वार दीपावली एवं छठ जैसे प्रमुख त्यौहारों में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए अनेक फेस्टिवल/पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों में यात्रियों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर कंफर्म सीट उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उनकी यात्रा और अधिक सहज एवं आरामदायक होगी।

*पूजा स्पेशल ट्रेनें, संचालन अवधि एवं उपलब्ध बर्थ –*

*बिलासपुर-यलहंका-बिलासपुर पूजा स्पेशल ।*

गाड़ी संख्या 08261/08262 बिलासपुर-यलहंका-बिलासपुर के मध्य 22 फेरे के लिए चलाई जा रही है । गाड़ी संख्या 08261 बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु) फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से दिनांक 09 सितम्बर 2025 से 18 नवम्बर 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को तथा गाड़ी संख्या 08262 यलहंका(बेंगलुरु)-बिलासपुर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन यलहंका से दिनांक 10 सितंबर 2025 से 19 नवंबर 2025 तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी । बिलासपुर-यलहंका फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में दिनाँक 04 नवम्बर 2025 को एसी-III में – 337, एसी-III इकॉनमी में – 77 एवं स्लीपर में 23, दिनाँक 11 नवम्बर 2025 एसी-III में – 398, एसी-III इकॉनमी में -103 एवं स्लीपर 143, दिनाँक 18 नवम्बर 2025 को एसी-II में -10, एसी-III में – 404, एसी-III इकॉनमी में -102 एवं स्लीपर में 154 बर्थ उपलब्ध है । इस गाड़ी का वाणिज्यक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, भाटापारा,रायपुर, दुर्ग,राजनादगाँव, डोंगरगढ़ एवं गोंदिया स्टेशनों में दिया गया है ।

*दुर्ग-सुल्तानपुर-दुर्ग पूजा स्पेशल ।*

गाड़ी संख्या 08763/08764 दुर्ग-सुल्तानपुर-दुर्ग के मध्य 12 फेरे के लिए चलाई जा रही है । गाड़ी संख्या 08763 दुर्ग-सुल्तानपुर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन दुर्ग से दिनांक 13 सितम्बर 2025 से 29 नवम्बर 2025 तक प्रत्येक शनिवार को तथा गाड़ी संख्या 08764 सुल्तानपुर-दुर्ग फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन सुल्तानपुर से दिनांक 14 सितंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी । दुर्ग- सुल्तानपुर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में दिनाँक 25 अक्टूबर 2025 एसी-III में – 107, दिनाँक 01 नवम्बर 2025 को एसी-II में – 09, एसी-III में – 381, एसी-III इकॉनमी में -100 एवं स्लीपर में 03, दिनाँक 08 नवम्बर 2025 को एसी-II में – 05, एसी-III में – 416, एसी-III इकॉनमी में -102 एवं स्लीपर में 87, दिनाँक 15 नवम्बर 2025 को एसी-II में -10, एसी-III में – 391, एसी-III इकॉनमी में -108 एवं स्लीपर में 62, दिनाँक 22 नवम्बर 2025 को एसी-III में – 347, एसी-III इकॉनमी में -106 एवं स्लीपर में 52, दिनाँक 29 नवम्बर 2025 को एसी-II में -09, एसी-III में – 423, एसी-III इकॉनमी में -97 एवं स्लीपर में 140 बर्थ उपलब्ध है ।
इस गाड़ी का वाणिज्यक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के दुर्ग, रायपुर,उस्लापुर,पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया स्टेशनों में दिया गया है ।

*दुर्ग-हजरत निज़ामुद्दीन-दुर्ग पूजा स्पेशल ।*

गाड़ी संख्या 08760/08761 दुर्ग-हजरत निज़ामुद्दीन-दुर्ग के मध्य 08 फेरे के लिए चलाई जा रही है । गाड़ी संख्या 08760 दुर्ग-हजरत निज़ामुद्दीन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन दुर्ग से दिनांक 05 अक्टूबर 2025 से 23 नवम्बर 2025 तक प्रत्येक रविवार को तथा गाड़ी संख्या 08761 हजरत निज़ामुद्दीन-दुर्ग स्पेशल ट्रेन हजरत निज़ामुद्दीन से दिनांक 06 अक्टूबर 2025 से 24 नवंबर 2025 तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी । दुर्ग-हजरत निज़ामुद्दीन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में, दिनाँक 09 नवम्बर 2025 को एसी-III में – 319 एवं एसी-III इकॉनमी में – 99, दिनाँक 16 नवम्बर 2025 को एसी-II में -03, एसी-III में – 393, एसी-III इकॉनमी में – 98 एवं स्लीपर में 34, दिनाँक 23 नवम्बर 2025 को एसी-III में – 259 एवं एसी-III इकॉनमी में – 81 बर्थ उपलब्ध है । इस गाड़ी का वाणिज्यक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के दुर्ग, रायपुर, उस्लापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया स्टेशनों में दिया गया है ।

*नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-जयनगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) पूजा स्पेशल ।*

गाड़ी संख्या 08869/08870 नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-जयनगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) के मध्य चार-चार फेरे के लिए चलाई जा रही है । गाड़ी संख्या 08869 नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-जयनगर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) से दिनाँक 16 अक्टूबर 2025 से 06 नवम्बर 2025 तक प्रत्येक गुरुवार को तथा गाड़ी संख्या 08870 जयनगर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन जयनगर से दिनाँक 18 अक्टूबर 2025 से 08 नवम्बर 2025 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी । नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-जयनगर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में दिनाँक 30 अक्टूबर 2025 को स्लीपर में 86, दिनाँक 06 नवम्बर 2025 को एसी-II में – 03, एसी-III में – 37 एवं स्लीपर में 115 बर्थ उपलब्ध है । इन गाड़ियों का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनादगाँव, दुर्ग, रायपुर,भाटापारा, बिलासपुर,चांपा एवं रायगढ़ स्टेशनों में दिया गया है |

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment