🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

शास.बालक उच्च.मा. वि.सरकंडा,बिलासपुर में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

On: January 5, 2023 11:00 AM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)शास.बालक उच्च.मा. वि.,सरकंडा,बिलासपुर में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बिलासपुर जिले के शास.बालक उच्च.मा. वि.,सरकंडा में 5 जनवरी को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु योजना के तहत विद्याथियों का बॉडी चेक अप हुआ। यह योजना शासकीय और अनुदान प्राप्त शालाओं के सभी विद्यार्थियों के लिए भारत सरकार की तरफ से संचालित योजना है, इस योजना के तहत विद्यार्थियों के बॉडी का स्क्रीनिंग करके उनको उचित उपचार और दवाइयां दी जाती है और अगर किसी भी विद्यार्थी को कोई गंभीर बीमारी या सर्जरी की आवश्यकता होती है तो इसकी भी व्यवस्था मुफ्त में करवाई जाती है, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम बिलासपुर जिले के नोडल अधिकारी डॉ. सौरभ शर्मा, डॉ.नेहा सोढ़ी, मनीषा कश्यप एएनएम ने शिविर लगाकर विद्यार्थियों का चेक अप किया। स्वास्थ्य शिविर को व्यवस्थित ढंग से आयोजित और संपन्न करवाने में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती निशा तिवारी, व्याख्याता पी.मंडल, हेमनलाल सोनले, सुशील डहेरिया, बसंत प्रताप सिंह, शुभनय गोले, अर्चना दुबे, नीतू यादव, शैल कश्यप, अर्चना शुक्ला, एवं रेडक्रॉस प्रभारी अमित कुमार नामदेव एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने सहयोग प्रदान किया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment