कलमना-जंक्शन कैबिन में मालगाड़ी के लोहे की प्लेट को चुराने वाले गिरोह के दो लोग आरपीएफ इतवारी के हत्थे चढ़े
नागपुर इतवारी (वायरलेस न्यूज) रेल सुरक्षा बल इतवारी ने रेल्वे एरिये से लोहे की चद्दर को चोरी कर ले जाते दो चोरों को गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। रेल सुरक्षा बल इतवारी से वायरलेस न्यूज़ को दी गई जानकारी के मुताबिक रेल सुरक्षा बल की विशेष टीम दिनांक 05.01.23 गुप्त सूचना के आधार पर पंकज चुघ, वरि. मंडल सुरक्षा आयुक्ता/रेसुब नागपुर के मार्गदर्शन में रेसूब पोस्ट इतवारी के उप निरीक्षक राहुल पांडेय,उप निरीक्षक रुपेश अरूण बनसोड, सऊनि एस.के सिंह,आरक्षक अकबर खान,आरक्षक डी.एन.यादव राजीव गांधी नगर, नागसेनवन इलाके में रेल लाइन के किनारे गुप्त निगरानी में तैनात थे इस दौरान तीन लड़को को रेल मालगाड़ी में लगी लोहे की चादर को रेल किनारे की झाड़ियों से ले जाते देखा जिन्हे आर.पी.एफ साहब लोगो के द्वारा दो लड़को को घेरकर मौके पर ही पकड़ा गया जिसमे एक लड़का मौके से भाग निकला। नशापानी के खर्चे पूरे करने इन्होंने चोरी करने का अपराध स्वीकार किया। जप्त संपत्ति रेलवे के कैरेज एंड वैगन विभाग की संपत्ति है जिसकी अनुमानित कीमत 2800 रुपए है। गिरफ्तार आरोपी का नाम जावेद शेख उर्फ सलमान शेख ,अरशद उर्फ राजा कालिया,यह दोनो राजीव गांधी नगर, नागसेनवन के निवासी होना पाया गया। दोनो आरोपी के विरुद्ध पोस्ट इतवारी अपराध क्रमांक 01/23 दिनांक 05.01.2023 धारा 3(a) RP(up) एक्ट का मामला पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों पर अग्रिम कानूनी कार्यवाही हेतु रेलवे न्यायालय में पेश किया जाएगा। रेल सुरक्षा बल इतवारी की इस कार्यवाही से रेल संपति चोरी करने वाले चोरों में हड़कंप मच गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

