🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ब्रेकिंग न्यूज: सरगांव नगर पंचायत अध्यक्ष को हटाने 7 कांग्रेस पार्षदों ने दिया इस्तीफा, जा सकते है भाजपा में

On: January 5, 2023 6:10 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) सरगांव लंबे समय से नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव तिवारी उर्फ कीटू को हटाए जाने तथा किसी दूसरे पार्षद को अध्यक्ष बनाए जाने की मांग को लेकर दो बार अविश्वास के पश्चात भी जिला कांग्रेस कमेटी नहीं जागा जिसके फलस्वरूप 7 पार्षदों ने आज अपना इस्तीफा जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली को सौंप दिया काफी दिनों से कांग्रेश के पार्षद इस बात को लेकर काफी नाराज थे कि संगठन उनकी नहीं सुन रहा है दर असल दो बार कांग्रेस के पार्षदों ने पार्टी की फजीहत नहीं होने दी संगठन को चेतावनी के साथ-साथ आगरह भी किया कि वर्तमान अध्यक्ष को वे हटाना चाहते हैं परंतु इससे संगठन ने गंभीरता से नहीं लिया जिसके फलस्वरूप कांग्रेश के पार्षदों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया भाजपा के पार्षदो का अविश्वास लायेजाने का एक ही मकसद था कि वर्तमान अध्यक्ष हट जाए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सागर सिंह बेस पहले नेअध्यक्ष किसे बनाना है या आम राय से पार्षद तय करने उसके पश्चात वर्तमान अध्यक्ष का इस्तीफा पहले ले चुके हैं यह कह कर जिला कांग्रेश अध्यक्ष ने पार्षदों को मुगालते पर रख दिया इस्तीफा देने वाले पार्षदों ने बताया कि वर्तमान अध्यक्ष का इस्तीफा लिए जाने की बात सरासर झूठी थी अब क्या होगा 7 पार्षदों के इस्तीफे के पश्चात पार्षदों ने अपना नाम प्रकाशित ना करने के शर्त पर को बताया कि वे कांग्रेश के पार्षद है यदि कांग्रेस पार्टी इसे गंभीरता से नहीं लेती है तो वह भाजपा में शामिल होकर भाजपा का ही अध्यक्ष बनाने में मैं उन्हें कोई कुरेजनहीं है लेकिन वर्तमान अध्यक्ष राजीव तिवारी उर्फ कीटू के कार्यों को लेकर असंतुष्ट थे तथा भाजपा के समस्त पार्षद भी असंतुष्ट हैं

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment