आरोपी युवक से साढे तीन किलो गांजा और परिवहन में प्रयुक्त स्कुटी जप्त, एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई…..
*रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा तथा नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय के महत्वपूर्ण मार्गदर्शन पर साइबर सेल/पुलिस चौकी जूटमिल प्रभारी उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल के नेतृत्व में #जूटमिल पुलिस द्वारा ओड़िशा से नेशनल हाइवे होकर स्कूटी पर शहर में अवैध बिक्री के लिये गांजा ला रहे युवक को कल मुखबिर सूचना पर केआईटी कॉलेज के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया है । जानकारी के मुताबिक कल चौकी प्रभारी जूटमिल को मुखबीर से सूचना मिला था कि एक व्यक्ति काला रंग का हिरो *मैस्ट्रो स्कुटी क्र सीजी 13 यु.डी. 8945* में गांजा रखकर उडिसा तरफ से नेशनल हाईवे रोड पर गांजा लेकर बिक्री करने रायगढ तरफ आ रहा है । सूचना पर जूटमिल स्टाफ द्वारा विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी किया गया था । देर शाम हाइवे रोड केआईटी कालेज के सामने, गढउमरिया के पास नाकेबंदी कर संदेही युवक को पकड़ा गया । संदेही अपना नाम *लक्ष्मीप्रसाद चंद्रा पिता रामकुमार चंद्रा उम्र 23 साल साकिन जशपुर कछार थाना कोसीर जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़* बताया । संदेही को नाकेबंदी के कारणों से अवगत कराकर उसके तथा उसके काला रंग के हिरो मेस्ट्रो स्कुटी सीजी 13 यु.डी.- 8945 को विधिवत चेक किया गया । संदेही के स्कुटी सीट के नीचे डिक्की के अन्दर सफेद रंग के प्लास्टि क बोरी वाला थैले में छिपाकर रखा हुआ संदिग्ध पदार्थ गांजा करीब *3 किलो 500 ग्राम किमती करीब ₹24,500* का प्राप्त हुआ है जिसकी गवाहों के समक्ष जप्ती की गई । आरोपी द्वारा अवैध रूप से गांजा परिवहन करना पाये जाने पर आरोपी से गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त एक काला रंग का हिरो मेस्ट्रो स्कुटी सीजी 13 यु.डी. 8945 को जप्त किया गया है । आरोपी पर पुलिस चौकी जूटमिल (थाना कोतवाली) पर *धारा बी एनडीपीएस एक्ट* के तहत के तहत कार्यवाही किया गया है । गांजा रेड कार्यवाही में चौकी प्रभारी जूट मिल कमल किशोर पटेल के हमराह सहायक उपनिरीक्षक भागीरथी चौधरी, आरक्षक धनुर्जय चंद्र बेहरा, विनय तिवारी और शशि भूषण साहू शामिल थे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

