महाराष्ट्र के शिरडी में ऑल इंडिया टेंट डीलर्स वेलफेयर ऑगनाईजेशन, महाराष्ट्र के तत्वाधान में आयोजित ‘‘मण्डपम्‘‘ मण्डप एवं डेकोर एक्सपो. कार्यक्रम का विगत दिन 03 दिवसीय भव्य आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य टेंट हाउस जगत में फील्ड से जुड़े लोगों को उनके कार्य में सहयोगात्मक रूप से ऐसे प्रोडक्ट तथा सुविधाओं से रूबरू कराना था, जो उनके कार्य क्षेत्र में आधुनिकता पैदा करने में सहायक सिद्ध हो। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन लगभग 1 लाख वर्गफीट एरिया में लगे 8 डोम्स, 225 से ज्यादा स्टॉलों में टेंट हाउस फील्ड से जुड़ी करीब 15000 से ज्यादा प्रोडक्टों की एक्सपो लगाई गई थी, जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों से टेंट एसोसिएशन के लोग तथा इस क्षेत्र से जुड़े लगभग हजारों लोगों ने एक्सपो में भाग लिया। कार्यक्रम का सफल आयोजन ऑल इंडिया टेंट डीलर्स वेलफेयर ऑगनाईजेशन के महामंत्री करतार सिंह कोचर के मार्गदर्शन में सफल हुआ। इस मौके पर ऑल इंडिया टेंट डीलर्स वेलफेयर ऑगनाईजेशन के अध्यक्ष विपुल सिंघल, महाराष्ट्र प्रेसिडेंट दादु पुरोहित, सेक्रेटरी गोविंद शुक्ला तथा ऑल इंडिया टेंट डीलर्स वेलफेयर के संरक्षक एवं छत्तीसगढ़ टेंट ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह दुआ, दिल्ली से टेंट एसोसिएशन से नवीन अग्रवाल, पूणे से की-नोट स्पीकर द्वारिका जालान जी, ऑल इंडिया टेंट डीलर्स वेलफेयर ऑगनाईजेशन के लिगल एडवाईजर तथा अधिवक्ता इंद्ररचंद जी तथा साथ-ही टेंट एसोसिएशन से जुडे़़ विजय सिन्दे, संजय शर्मा आदि बड़़ी संख्या में टेंट क्षेत्र के कार्यो से जुडे लोग तथा पदाधिकारीगण सम्मिलित थे। इस आयोजन में उपस्थित टेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों का विशेष रूप से आयोजनकर्ताओं ने साल, श्रीफल तथा मोमेट देकर सम्मानित किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

