🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

खेल प्रतियाेगिता से बढ़ती है आपसी सद्भाव – उमेश पटेल

On: January 15, 2023 12:54 AM

खेल प्रतियाेगिता से बढ़ती है आपसी सद्भाव – उमेश पटेल


रायगढ। (वायरलेस न्यूज )नंदेली। कहीं भी खेल प्रतियोगिता हाेती है उसके तीन आधार स्तंभ होते हैं। प्रथम खिलाड़ी,
द्विजीय आयोजक और तृतीय दर्शक, मैं राजीव युवा मितान क्लब डोंगीतराई के युवा
साथियों काे इस खेल आयोजन के लिए विषेश रूप से बधाई देता हूँ जो ग्रामीण अंचल के
खिलाड़ियाें को एक मंच पर जोड़कर उनके बीच प्रतियोगिता के माध्यम से उनकी खेल
प्रतिभा को प्रोत्साहन दे रहें हैं। उक्त बातें ग्राम डाेंगीतराई में राजीव युवा मितान क्लब के
संयोजन में सम्पन्न खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेष के उच्च शिक्षा,
युवा कल्याण एवं खेल मंत्री उमेशपटेल ने कही। इस अवसर पर उपस्थित भारी संख्या में
दर्षकों को सराहना करते हुए मंत्री उमेष पटेल ने कहा कि जब खेल प्रेमी दर्शक न हो ताे
खेल प्रतिभाओं का प्रदर्षन किसके लिए होगा। मैं आपको बताना चाहता हूँ कि राजीव युवा
मितान क्लब का गठन भी इसी उद्देष्य के लिए किया गया है कि वे युवाओं के लिए बन
रही राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीणाें को दिलायें तथा गांव के किसान,
मजदूर एवं कामगारों को उनका हक दिलाने के लिए वे सहयोग करें। इससे पहले ग्राम
डोंगीतराई में नवनिर्मित प्राथमिक षाला भवन का लोकार्पण भी मंत्री उमेश पटेल ने किया
एवं स्कूल भवन क े कक्षों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की परख की। मंत्री उमेशपटेल ने
उत्कृश्ठ निर्माण कार्य हेतु ग्राम पंचायत की सराहना की। इस अवसर पर ग्राम के प्रतिष्ठित
एवं पूर्व सरपंच घनश्याम पटेल ने भी अपना उद्बोधन दिया तथा कहा कि हमारे
ग्रामपंचायत में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में उपस्थिति हेतु मैं माननीय मंत्री उमेष
पटेल जी का विषेश रूप से धन्यवाद देता हूँ। कार्यक्रम में पूर्व जनपद अध्यक्ष कन्हैयाचरण
पटेल एवं लक्ष्मीनारायण पटेल गेजामुड़ा तथा सरपंच मनोज पटेल, राजीव युवा मितान क्लब
के अध्यक्ष तेजराम सारथी, विक्की पटेल, गिरधारी पटेल आदि की उपस्थिति रही।
बगबुड़वा रहा विजेता
राजीव युवा मितान क्लब के संयाेजन में सम्पन्न ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 22
गांव के खिलाड़ियाें ने भाग लिया जिनके बीच रोमांचक प्रतियोगिता में फायनल में बगबुड़वा
एवं उच्चभिट्टी के टीम के बीच हुए मुकाबले में बगबुड़वा विजेता बनी तथा उप विजेता के
रूप में उच्चभिट्ठी दुसरे स्थान पर रही। कबड्डी प्रतियोगिता में सेमीफाईनल पहुंचने वालाें
में तीसरी हरदीझरिया और चौथी तडोला की टीम रही। सभी को नगद तथा विशेष शील्ड
प्रदान कर सम्मानित किया गया वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में अलग-अलग श्र ेणी में बेस्ट
सर्विसर, बेस्ट क ैचर, बेस्ट दर्षक को भी नगद राषि देकर सम्मानित किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment