🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत……….. एक मोबाइल चोर रेसुब रायपुर के हत्थे लगा

On: January 14, 2023 6:14 PM

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत……….. एक मोबाइल चोर रेसुब के हत्थे चढ़ा


रायपुर। (वायरलेस न्यूज) आपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत् रेलवे सुरक्षा बल टास्क टीम रायपुर, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर एवं शासकीय रेलवे पुलिस रायपुर द्वारा संयुक्त कार्यवाही में एक मोबाइल चोर गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। इस संबन्ध में रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी निरीक्षक मनोरंजन मुखर्जी ने वायरलेस न्यूज को बताया कि अमिय नंदन सिन्हा/महानिरीक्षक सह प्र.मु.सु.आयुक्त/रेसुब बिलासपुर के दिशा निर्देशन तथा संजय गुप्ता/मंडल सुरक्षा आयुक्त/रेसुब/रायपुर के मार्गदर्शन में यात्री सामानों की चोरी में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य सूत्र के आधार पर कार्य करते हुये संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार संयुक्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 11 जनवरी 2023 को समय 13.00 बजे रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी एम.के. मुखर्जी के नेतृत्व में मंडल टास्क टीम रेसुब प्रभारी उपनिरीक्षक ए जेड चौधरी] प्र आ. व्ही सी बंजारे] आ. देवेश सिंह एवं जीआरपी रायपुर के सउपनि राजेंद्र सिंह, प्र.आ. दीपक मिश्रा व हमराह के साथ संयुक्त गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रायपुर रेलवे स्टेशन मेन गेट के बाहर संदेह के आधार पर पकड़ा गया पूछताछ पर उसने अपना नाम दीपक साहू उर्फ मोटा पिता मोहना साहू उम्र 24 वर्ष निवासी कृष्णा नगर, धनवंतरी स्कूल के पास, थाना सुपेला, जिला दुर्ग (छ्.ग )बताया उसके कब्जे से एमआई कंपनी का मोबाइल फ़ोन जिसका कीमती 12000/- रुपयें को बरामद किया गया I मोबाइल के संबंध में पूछताछ करने पर चार माह पूर्व गाड़ी संख्या 20824 अजमेर पूरी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से किसी यात्री का चोरी करना स्वीकार किया I आरोपी को जीआरपी थाना रायपुर लाया गया मोबाइल का कंपनी और आईएमईआई का मिलान करने पर जीआरपी थाना रायपुर में दर्ज अपराध क्रमांक-134/2022 धारा- 379 आईपीसी दिनांक 30.10.2022 का होना पाया गया उक्त आरोपी को उक्त मामले में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment