🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जीआरपी के कांस्टेबल कर रहे थे गांजा तस्करी, दुर्ग पुलिस ने पकड़ा

On: January 16, 2023 4:53 PM

दुर्ग (वायरलेस न्यूज़) मोहन नगर पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है की इन तस्करों में आदतन अपराधी या पुराना तस्कर नही बल्कि जीआरपी के दो कांस्टेबल है। मोहन नगर पुलिस ने इनके पास से 16 किलो गांजा जप्त किया है जिसकी कीमत डेढ़ लाख से भी ज्यादा है। तीनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही को जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मोहन नगर पुलिस को सूचना मिली की दुर्ग में भारी मात्रा में गांजा की तस्करी हो रही है। सूचना के बाद पुलिस ने अपनी टीम लगाई है। इस दौरान पुलिस ने तितुरडीह निवासी विकास सिंह एवं शैलेंद्र कुमार व एक अन्य रेलवे पुलिस के आरक्षक को हिरासत में लिया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment