बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज) सोमवार के मस्तूरी के विधायक डा.बांधी द्वारा भुपेश सरकार की जनविरोधी नीति व प्रधानमंत्री आवास से गरीबों को वंचित करने पदयात्रा का शुभारंभ मस्तूरी विधानसभा के ग्राम ओखर शिव मंदिर से पूजा अर्चना कर शुरू की। छोटी छोटी सभाएं व चौक चौराहों पर नुक्कड सभा के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की जनविरोधी नीतियो के खिलाफ जमकर हल्ला बोला बांधी ने अपने वक्तव्य में गरीबों को प्रधानमंत्री आवास से वंचित करने के मुद्दे पर भूपेश सरकार को जमकर कोसा और कहा कि भूपेश सरकार ने गरीबों से उनका रहने का अधिकार छीन लिया है उनके घर का अधिकार छीन लिया है जिसके चलते प्रदेश के बहुत से लोग अपने मकान से वंचित हो गए हैं।
भूपेश सरकार की की नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के नाम पर केवल पैसों का बंदरबांट किया जा रहा है गौठान के नाम पर लाखों रुपए का भ्रष्टाचार कांग्रेस सरकार ने किया है जबकि गौमाता सड़क पर है उनकी मौत हो रही है
ग्राम ठाकुर देवा में मिले प्लास्टिक के चावल
मस्तूरी विधायक की पद यात्रा जब विभिन्न ग्रामों से संपर्क करते हुए ठाकुरदेवा पहुंची वहां के ग्रामीणों ने उनके समक्ष एक अजीबोगरीब शिकायत रखी ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें सरकारी राशन में उन्हें प्लास्टिक का चावल मिला कर दिया जा रहा है जिसका सैंपल मस्तूरी विधायक ने लेकर तत्काल एसडीएम से चर्चा की एसडीएम ने इस विषय को तत्काल जांच कराने को कहा है
विभिन्न ग्रामों में मिला अपार समर्थन
आज ग्राम ओखर से विधायक के नेतृत्व में पदयात्रा का जैसे ही आगाज हुआ शुरू से ही भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में इस पदयात्रा में शिरकत की और भूपेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की जैसे-जैसे रैली आगे बढ़ती गई पदयात्रा का काफिला लंबा होता चला गया ओखर से निकलकर पदयात्रा गिधपूरी पहुंची जिसके बाद खपरी ठाकुर देवा ,कुटेला, विद्याडीह , मटिया और सरसेनी में पदयात्रा का समापन हुआ जहां सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए
जगह-जगह ली नुक्कड़ सभाएं
आज पदयात्रा के दौरान मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी नहीं जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं की और भूपेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता को बताया
साथी जनता से इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने में सहयोग की अपील की।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

