प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा घोषित आम बजट में मध्यम एवं गरीब वर्गो के लिए अनेक कल्याणकारी कदम उठाये गये: सुभाष पाण्डेय
रायगढ़: नगर निगम के पूर्व सभापति एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पाण्डेय ने केन्द्र सरकार के आम बजट की घोषणा किये जाने को ऐतिहासिक बताया है। आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए बजट में समाज के सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा गया मध्यम वर्ग को राहत पहुंचाते हुए इनकम टेक्स की छूट 07 लाख रूपये तक की कर दी गई। गरीबों के कल्याण के लिए मुक्त राशन योजना 28 महिने तक की अवधि बढ़ाई गई। प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि में वृद्धि की गई कौशल उन्नयन विकास योजना में बेरोजगार युवकों को प्रशिक्षित कर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए अनेक घोणषायें की गई। देश में 50 नये हवाई अड्डे का निर्माण किया जावेंगा, जिससे व्यापार व रोजगार के अवसर मिलेगें। सिनीयर सिटीजन के लिए इनकम टेक्स में छुट प्रदान की गई एवं महिलाओं के लिए बचत योजना की नई व्यवस्था जारी की गई जिससे महिलाओं आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी। देश भर के नगर निगमों को बांड जारी कर अपने आय की व्यवस्था सुनिश्चित करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जावें।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

