आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष का केंद्रीय बजट हर वर्ग के लिए कल्याणकारी है। सांसद गोमती साय
रायगढ़/जशपुर।(वायरलेस न्यूज) रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय ने आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में प्रस्तुत केंद्रीय आम बजट को आत्मनिर्भर भारत के हर व्यक्ति को ध्यान में रख कर बनाया हुआ बजट बताया। श्रीमती साय ने कहा कि आय कर में छूट 5 लाख से बढ़ा कर 7 लाख कर दिया गया। बजट में रक्षा मंत्रालय को 5.94 लाख करोड़ रुपये, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को 2.70 लाख करोड़ रुपये, गृह मंत्रालय को 1.96 लाख करोड़ रुपये, रसायन और उर्वरक मंत्रालय को 1.78 लाख करोड़ रुपये कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय को 1.25 लाख करोड़ रुपये, रेल मंत्रालय को 2.41 लाख करोड़ रुपये, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय को 2.06 लाख करोड़ रुपये, संचार मंत्रालय को 1.23 लाख करोड़ रुपये एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय को 1.06 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। महिलाओं के लिए महिला सम्मान बजत पत्र जारी किए जाएंगे। जिसकी मियाद दो साल होगी। इस पर सरकार द्वारा 7.50प्रतिशत ब्याज दिया जाएगा। जनजातिय समूहों की सामाजिक आर्थिक स्तिथि में सुधार के लिए पीएमपीबीटीजी विकास मिशन शुरू किए जाने का प्रावधान किया गया है। पीएम आवास, स्कूलों, डिजिटल लाइब्रेरी आदि सभी क्षेत्रों के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। यह बजट सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के मंत्र को पूरा करता है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

