बिलासपुर- (वायरलेस न्यूज) नव पदस्थ एसपी संतोष सिंह ने साफ कर दिया कि बिलासपुर जिले में गुंडा त्तवों के बीच पुलिस का खौफ दिखेगा और आम आदमी को पीसफुल माहौल देंगे,कोयला ,गुंडे बदमाश के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी ट्रैफिक को लेकर संयुक्त प्लान बनाया जाएगा, ट्रैफिक के चालान से दुर्घटना पर लगाम लगती है , लोगो को सुधारने का ट्रैफिक को सुधारने का चालान एक तरीका है, नक्सल इलाके के अनुभव को साझा करते हुए एसपी संतोष सिंह ने कहा कि वंहा विकास के लिए पुलिस की मजबूती जरूरी है सरकारी काम काज और विकास को पुलिस नक्सल इलाकों में पहुंचाने में खास मदद करती पुलिस की मदद से ही नक्सल इलाके में विकास मजबूत हुआ है वंहा लोगो का विश्वास जीता है पहले बड़ी घटनाएं होती थी विकास से इस पर रोक लगी है, नए एसपी ने नशे के खिलाफ भी अभियान चलाने की बात कही है उनका मानना है कि नशे की वजह से अपराध बढ़ रहे है, नए एसपी का मानना है कि थानों में लोगो की शिकायत सुनी जानी चाहिए किसी भी थाने में इस तरह की शिकायत आई तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा, थानों लोगो के साथ अच्छा व्यवहार नही करने वालो को नही छोड़ा जाएगा उन पर कार्यवाई होगी।तो उन्होंने कहा कि दोनो जगह की अलग अलग चुनौतियां है। नक्सल क्षेत्र में पुलिस के सामने जीवन मृत्यु का सवाल रहता है। ऐसे चार जिलों में काम करने का अवसर मिला काफी मुश्किल हालात थे। लेकिन धीरे धीरे हालात बदल रहे है, लगातार बेहतर काम हो रहे है, पहली बहुत इनकाउंटर्स होते थे जिसमे नक्सली तो मारे हो जाते थे पुलिस के जवान भी शाहिद होते थे। लेकिन उस क्षेत्र में विकास हुआ है और सरकार की योजनाएं लोगों तक पहुंच रही है। जिससे स्थिति बेहतर हो रही है। दोनों काम में पुलिस का महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। विकास के काम में लगे लोगों को सुरक्षा देना पड़ता है और योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचने वालो को भी सुरक्षा देनी पड़ती है। मैदानी क्षेत्र में मर्डर, गैंगवार, ड्रग्स, डीजल चोरी, कोयला चोरी, कबाड़ चोरी जैसी समस्या रहती है।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा, सीएसपी कोतवाली पूजा कुमार, सिविल लाइंस सीएसपी संदीप पटेल, हेड क़्वाटर डीएसपी राजेश श्रीवास्तव सहित अधिकारी मौजूद रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

