बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) दिनांक 29.01.2023 को ट्रेन नंबर 20826 वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाज़ी करने वाले 06 नाबालिग बच्चो को अभिरक्षा में लिया गया।
आज दिनांक 29/01/ 2023 को ट्रेन नंबर 20826 वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच क्रमांक सी 6 एवं सी 10 में कलमना से कामठी के मध्य स्टोन प्लेटिंग की सूचना अनुरक्षण दल के उप निरी सागर ठाकरे द्वारा दिए जाने पर इस संबंध में तुरंत उपनिरीक्षक कलमना रूपेश बनसोड़ राहुल पांडे तथा उक्त ट्रैक के पास पेट्रोलिंग कर रहे तैनात बल सदस्यों के साथ किलोमीटर नंबर 1120/26 पर पहुंचे जहां आसपास पतासाजी के दौरान ज्ञात हुआ कि पास की बस्ती के कुछ बच्चों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है जिस पर घटना में संलिप्त बच्चों की खोजबीन की गई तथा घटना में शामिल कुल 6 नाबालिग बच्चों को हिरासत में लिया गया तथा उनके विरुद्ध रे सुब पोस्ट इतवारी अपराध क्रमांक 91/2023 रेलवे अधिनियम की धारा 153 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया उक्त बच्चों को नियमानुसार कार्यवाही करते हुए पकड़े गए बच्चों को बाल न्यायालय नागपुर में दिनांक 30/01/2023 को प्रस्तुत किया जाएगा।
मामले में की जाँच में प्रथम दृष्टया बच्चों द्वारा खेल खेल में ट्रेन पर पत्थर मारना पाया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

