रायगढ़ । जिले में अवैध कबाड़ के परिवहन को पूर्णत: निषेधित करने एसपी रायगढ़ संतोष सिंह की टीम द्वारा कमर कस ली गई है । अवैध कबाड़ के परिवहन पर जिस प्रकार रायगढ़ पुलिस कार्यवाही कर रही है, जिसके बाद अवैध कबाड़ के कारोबार में लगे व्यक्तियों में हड़कम्प मचा हुआ है । पूंजीपथरा पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही करने पर अवैध कबाड़ वाहन अन्य मार्गों से होकर जाने की सम्भावना को देखते हुए घरघोड़ा टी.आई. अमित सिंह अपने स्टाफ एवं मुखबिरों को इस प्रकार के वाहनों पर नजर रखने निर्देशित किया गया था ।
इसी क्रम में आज दिनांक 06-02-2021 घरघोड़ा थाना प्रभारी के नेतृत्व में स्टाफ द्वारा लैलूंगा रोड में नाकाबंदी कर अवैध रूप से परिवहन हो रहे कबाड़ लोड़ तीन वाहन (1) एक हाइवा वाहन क्र CG-15-AC-0350 में लोड 2,340 kg, कीमती 51,480/- (2) पिकप वाहन क्र OD-16-G-1318 में लोड 2,320 kg कीमती 51,040/- (3) एक 407 वाहन CG 14 MG-9964 में लोड 2,310 kg कीमती 50,820/- को पकड़ा गया । किसी भी वाहन चालक के पास लोड़ स्क्रैप परिवहन का कागजात नहीं था । तीनों वाहनों से करीब *7 टन स्क्रैप, कीमती करीब 1,53,340 रुपए* का जप्त कर वाहन चालक/आरोपी 1. कमलेश नगेशिया पिता नैहर साय उम्र 25 वर्ष नि. मांजा बतौली जिला सरगुजा 2. फैजुल्ला अंसारी पिता अकबर अंसारी उम्र 34 वर्ष निवासी सुंदरगढ़ कुनकुरी जिला जशपुर, 3. सोमनाथ राम पिता बैजू 38 साल निवासी ब्लॉक ऑफिस के पास कुनकुरी जिला जशपुर के विरूद्ध थाना घरघोड़ा में पृथक-पृथक इस्तगासा क्रमांक 03, 04 एवं 05/2021 धारा 41(1-4)CrPC/379 IPC की कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

