🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

एक मोबाइल का दान शिक्षा के लिए वरदान ‘ अभियान अंतर्गत वार्ड पार्षद ननकी नोनी बाई ने किया 5 स्मार्टफोन दान

On: February 7, 2021 12:37 PM

रायगढ़, (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ 7 फरवरी21) लॉकडाउन और कोरोना वैश्विक महामारी से उपजे कठिन हालात में जरूरतमंद बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए कलेक्टर श्री भीम सिंह की पहल ‘एक मोबाइल का दान शिक्षा के लिए वरदान ‘ महाभियान अंतर्गत वार्ड क्रमांक 8 की पार्षद श्रीमती रूकमणी साहू उर्फ ननकी नोनी बाई ने कलेक्टर श्री भीम सिंह के समक्ष उपस्थित होकर पांच नए स्मार्टफोन दान किया है ताकि जरूरतमंद बच्चे पढ़ाई से वंचित ना रहे और बेहतर तरीके से पढ़ाई कर सकें।
वार्ड पार्षद ने पूर्व में भी 3 स्मार्ट फोन प्रदान किया था। ननकी नोनी बाई के इस सहयोग हेतु कलेक्टर श्री सिंह ने उनकी प्रशंसा करते हुये कहा कि इस अभियान में आपकी निरंतर सहभागिता सराहनीय है। आपके सहयोग से अब पांच बच्चे ऑनलाईन शिक्षा से जुड़ पायेंगे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment