● साइबर सेल प्रभारी कमल किशोर पटेल महिला अधिवेशन कार्यक्रम में दिए साइबर क्राइम से बचाव जानकारी..
*रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा-निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा के मार्गदर्शन पर आज 5 फरवरी को जनपद पंचायत पुसौर अंतर्गत प्रथम महिला अधिवेशन कार्यक्रम में साइबर सेल/थाना प्रभारी जूटमिल उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल द्वारा अधिवेशन में सम्मिलित होने आई महिलाओं को साइबर से संबंधित क्राइम की जानकारी देकर उनसे बचाव के उपाय बताए गए । साइबर सेल प्रभारी बताए कि दिन-प्रतिदिन मोबाइल के उपयोगकर्ता बढ़ रहे हैं । स्मार्टफोन उपयोग करने वाले गांव-गांव में देखे जा रहे हैं । साइबर ठगों के लिए ठगी का सबसे अच्छा तरीका फेक कॉल कर ठगी करना होता है । साइबर ठग लोगों को अनेक प्रकार के फेक कॉल कर अपना शिकार बनाते हैं । साइबर सेल प्रभारी बताएं कि बैंक कभी भी किसी से उनकी खाता और निजी जानकारियां फोन पर नहीं मांगती इसलिए बैंक संबंधी कोई भी लेन-देन करना हो तो स्वयं बैंक जाकर करावें । मोबाइल पर आये इनामी स्क्रैच कूपन, लॉटरी, मोबाइल टावर, नौकरी के नाम पर रजिस्ट्रेशन इत्यादि के झांसे में ना आए । किसी को मोबाइल पर ओटीपी शेयर ना करें । स्मार्टफोन में आने वाले नोटिफिकेशन, अंजान लिंक को बगैर जाने क्लिक ना करें । कार्यक्रम में साइबर सेल प्रभारी बताये कि जागरूकता और सावधानी साइबर क्राइम को मात देना के सबसे बढ़ा हथियार है । साइबर सेल की टीम के साथ कार्यक्रम में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम अपने स्टाफ के साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए उपस्थित थे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा

