🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

शहर के रियापारा में 16 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार….

On: February 6, 2023 6:01 PM

● अवैध शराब की सूचनाओं पर #कोतवाली पुलिस कर रही लगातार छापेमार कार्रवाई…..

*रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर अवैध शराब पर कार्रवाई के क्रम में कल रात्रि थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ की टीम द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में शहर के रियापारा में रहने वाले दीपक उरांव घर पर शराब बिक्री की सूचना पर शराब रेड कार्रवाई किया गया । थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि दीपक उरांव घर पर अवैध रूप से शराब बिक्री करता है । आरोपी के घर दबिश देकर उसे तलब कर पूछताछ करने पर आरोपी के पास से 8 नग 2-2 लीटर कोल्ड्रिंक की बॉटल में भरा हुआ *16 लीटर महुआ शराब, कीमती 4800 रूपये* बरामद हुआ । *आरोपी दीपक उरांव पिता धन सिंह उरांव 21 साल रियापारा थाना कोतवाली रायगढ़* पर थाना कोतवाली में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, सहायक उप निरीक्षक सोहन साहू, राकेश शर्मा, प्रधान आरक्षक विक्रम चौरसिया, आरक्षक जगमोहन ओग्रे, उत्तम सारथी, प्रेम सिंह राठिया, महिला आरक्षक कस्तूरी राठिया शराब रेड कार्रवाई में शामिल थे ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment