अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा के तत्वाधान में शिविर आयोजित
ग्रामीण जनों को मिलेगा निःशुल्क चिकित्सा का लाभ
रायगढ़ :- अघोर गुरू पीठ ब्रहृमनिष्ठालय बनोरा रायगढ़ प्रबंधन की ओर से उपलब्ध जानकारी के अनुसार 25 वां नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बनोरा आश्रम परिसर में 12 फरवरी रविवार को बनोरा आश्रम परिसर में संपन्न होगा l इस विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली मरीजों की जांच करेगी उसके बाद नि:शुल्क दवा वितरण भी प्रबंधन की ओर से किया जायेगा l आस पास के दर्जनों ग्राम के निवासी इस शिविर में रायगढ़ से आए विशेषज्ञ एवं अनुभवी चिकित्सकों से अपने रोगों के उपचार का निःशुल्क लाभ ले सकते है l शिविर में शामिल होने के लिए ग्रामीण जन अपना पंजीयन प्रातः 9 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक करा सकते है l विशेषज्ञ चिकित्सकों के जरिए मरीजों की जांच सुबह 10 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक होगी I इस शिविर में हृदय एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश कुमार मिश्रा, डॉ. अजय कुमार गुप्ता, डॉ. मनीष बेरीवाल, डॉ. पी के गुप्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुचित्रा त्रिपाठी, डॉ. मधु दुबे, डॉ. मालती राजवंशी, डॉ. डी. राय चौधरी, डॉ. मेनका पटेल शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. के एन पटेल, डॉ. संजीव गोयल, डॉ. विनोद नायक एलर्जी दमा टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. गणेश पटेल अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके पटेल, डॉ. आर के गुप्ता, डॉ. अहर्निश अग्रवाल शिशु रोग सर्जन- डॉ. आशुतोष शर्मा जनरल सर्जन डॉ. आर के अग्रवाल, डॉ. अनिल हरिप्रिया, डॉ. राजू पटेल नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आर के अग्रवाल, डॉ. कांति डेम्ब्रा नाक,कान,गला रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश पटेल, डॉ. जया साहू दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल अग्रवाल, डॉ. प्रतीक आनंद, डॉ. जयश्री पटेल चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. पीयूष अग्रवाल, डॉ. राकेश पटेल फिजिशियन डॉ. एम. राय चौधरी, डॉ. एस के गुप्ता, डॉ. अभिषेक अग्रवाल फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. गौतम शर्मा पैथौलॉजिस्ट डॉ. रीना नायक मौजूद रहेगी l
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा

