*मुख्यमंत्री विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पर्वत का करेंगे दर्शन, ऐतिहासिक सलामी गुफा में शिवलिंग का पूजन कर महादेव का लेंगे आशीर्वाद

जशपुर नगर (वायरलेस न्यूज) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जशपुर जिले के कुनकुरी में पर्यटन और आदिवासी संस्कृति को प्रोत्साहित करने पहुंच रहे हैं।संसदीय सचिव व कुनकुरी विधायक यूडी मिंज एवं ‘माध्यम’ संस्था के तहत युवा महोत्सव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को विशेष रूप से आमंत्रित किया है।सीएम यहां 2 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे।उनके साथ कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के अलावे प्रभारी मंत्री उमेश पटेल भी युवा महोत्सव में शिरकत करेंगे।
कुनकुरी विधायक यूडी मिंज की पहल पर 11 फरवरी से 14 फरवरी तक मयाली नेचर कैम्प से लगे खेल मैदान और मयाली डेम में युवा महोत्सव मनाया जा रहा है। यहां वाटर स्पोर्ट्स के द्वारा लोग खूब मजा ले रहे हैं। विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए स्टॉल लगाये गए है।कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, डीआईजी व जशपुर पुलिस अधीक्षक डी. लगातार युवा महोत्सव की सफलता के लिए सक्रिय हैं।
संसदीय सचिव यूडी मिंज ने जानकारी दी है कि मयाली नेचर कैम्प आने के बाद कैक्टस गार्डन का निरीक्षण करेंगे । इसके तुरंत बाद विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पर्वत का दर्शन करेंगे जिसके ठीक सामने ऐतिहासिक सलामी गुफा में शिवलिंग का पूजन कर महादेव का आशीर्वाद लेंगे। फिर युवा महोत्सव में पहुंचेगे जहां किसान मेला में धान की पहली प्रजाति करधनी धान से उन्हें तौला जाएगा।इसके बाद कुनकुरी विधानसभा को करोड़ो रुपयों की सौगात देते हुए निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

