🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जनदर्शन में कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी से मिलकर लोगों ने रखी अपनी समस्याएं
कलेक्टर ने आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

On: February 14, 2023 6:23 PM


सारंगढ़-बिलाईगढ़ (वायरलेस न्यूज) कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दीकी ने सोमवार को जनदर्शन के माध्यम से लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी एवं निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।


जनदर्शन में ग्राम उलखर निवासी श्री गजायर जाटवर ने बस स्टैण्ड के अंदर गदंगी के संबंध में आवेदन लेकर आए थे, उनका कहना था कि सारंगढ़ बस स्टैण्ड में नाली का पानी बह रहा है एवं कचरे एकत्रित होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिस पर कलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने सीएमओ सारंगढ़ को कार्रवाही करने के निर्देश दिए। इसी तरह प.ह.न.52 के किसानों ने पटवारी द्वारा कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही एवं अनुपस्थित रहने की शिकायत लेकर आए थे। इसी प्रकार ग्राम सराईपाली निवासी श्री मालिकराम पटेल ने आनलाईन खसरा नंबर सुधार हेतु आवेदन लेकर लाए थे, उन्होंने रकबा संशोधन करवाने के लिए आग्रह किया।

कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने एसडीएम सारंगढ़ को उचित कार्रवाही करने हेतु निर्देशित किया। वार्ड नंबर 12 भटगांव की रहने वाली मजदूर महिला मखनी बाई ने अपने भतीजे के संबंध में आवेदन लेकर आयी थी। उन्होंने बताया कि बलपूर्वक उनका भतीजा उनके खुद के मकान में कब्जा कर लिया है और हमें घर से निकाल दिया है। कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने आवेदन पर संज्ञान लेते हुए तहसीलदार को मौका-मुआयना करते हुए मामले की जांच कर उचित कार्यवाही के निर्देश दिए है। ग्राम-सरसीवा की बसंती वृद्धा पेंशन के संबंध में आवेदन लेकर आयी थी। उन्होंने बताया कि पहले वृद्धा पेंशन मिलता था, लेकिन अब नहीं मिल पा रहा है जिसकी वजह से जीवन-यापन में काफी कठिनाई हो रही है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को जांच के निर्देश दिए है।
जनदर्शन में आज कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें राशन कार्ड, पेंशन, आवास, सीमांकन एवं मुआवजा संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने संबंधित विभाग को प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये। इस मौके पर जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment