🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

18 सालों से बाजपेई कैसल कॉलोनी मूलभूत सुविधाएं से वंचित, पहुंचें विधायक शैलेष पांडेय ने रहवासियों को आश्वस्त किया

On: February 15, 2023 10:46 AM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज,) नगर विधायक शैलेश पाण्डेय गत दिनों बाजपेई कैसल कॉलोनी पहुंचें . विधायक पाण्डेय, कॉलोनी की रहवासी समिति के आग्रह पर वहां पहुंचे थे . उन्होंने कालोनीवासियों के साथ बैठक कर वहां की मूलभूत समस्याओं पर चर्चा की .

विधायक, कॉलोनी का दौरा कर वहां की समस्याओं से रूबरू भी हुए . विधायक पाण्डेय ने कॉलोनीवासियों को आश्वस्त किया है कि वे सभी समस्याओं के

निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे .
कॉलोनीवासियों ने विधायक को अवगत कराया कि कॉलोनी के निर्माण की लगभग 18 वर्षों की समयावधि के उपरांत भी नगर निगम द्वारा इसके विकास की दिशा में कोई कार्य नहीं किया गया है . उन्होंने बताया कि पूरी कॉलोनी में नाली और सड़क की हालत गंभीर है . पानी की पाइप लाइन बुरी तरह सड़ गई है जिससे पेट की गंभीर बीमारी और चर्म रोगों की शिकायतें बढ़ रही हैं . उन्होंने मांग की कि इन समस्याओं का तत्काल निदान करने की जरुरत है .


विधायक पाण्डेय ने कहा कि वे स्वयं इस कॉलोनी में निवास कर चुके हैं . इस कॉलोनी से उनका भावनात्मक लगाव है . कॉलोनी के एक वरिष्ठ सदस्य ने बताया कि बैठक के बाद विधायक शैलेश पाण्डेय से हुई एक टेलीफोनिक बातचीत में उन्होंने विधायक निधि से कॉलोनी के विकास एवं सौन्दर्यीकरण हेतु 8 लाख रूपयों की राशि देने का आश्वासन दिया है . बाजपेई कैसल के रहवासियों ने विधायक पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया है . बैठक में आर पी वर्मा, यू एस ओझा, ठाकुर साहब, कलाम खान, शैलेष वर्मा, श्रीमती वेदुला, सुनीता गुप्ता, श्रीमती झारिया एवं अन्य सक्रिय सदस्य उपस्थित थे .

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment