बिलासपुर/जांजगीर (वायरलेस न्यूज) –चांपा जिले के कांग्रेस नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह के बेटे की शादी के बाद आयोजित आशीर्वाद समारोह में हुई ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग पर कार्रवाई की गई है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह के लाइसेंसी पिस्टल और 30 नग जिंदा कारतूस को जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा 2 एयर पिस्टल भी बरामद किया गया है। 12 फरवरी को ग्राम रसौटा में आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया था।

वहीं राघवेंद्र प्रताप सिंह के बेटे शांतनु प्रताप सिंह की लाइसेंसी पिस्टल 0.32 बोर से 3 बार हवाई फायरिंग की गई थी, जिसमें से 2 नग खाली कारतूस का खोखा बरामद किया गया है। साथ ही 47 जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। इस मामले में दोनों पिता-पुत्र का लाइसेंस निरस्त करने और दोनों के शस्त्रों को राजसात करने के लिए एसपी ने कलेक्टर को आवेदन भेजा है। वीडियो की और बारीकी से जांच करने के लिए एक्सपर्ट को भेजने की बात कही है।इस मामले में एएसपी अनिल कुमार सोनी ने बताया कि शादी समारोह में महिला और पुरुषों ने जमकर हर्ष फायरिंग की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। इस पर कार्रवाई करते हुए गवाहों का बयान लिया गया और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस ने राघवेंद्र सिंह और उनके बेटे शांतनु सिंह का लाइसेंसी पिस्टल और दो टॉय गन जब्त कर लिया है। 47 कारतूस, 2 खाली कारतूस भी जब्त किए गए हैं। शस्त्रधारकों द्वारा लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करना पाया गया। जब मामले की जानकारी एसपी विजय अग्रवाल को हुई, तो उन्होंने कार्रवाई करने के लिए पामगढ़ थाना प्रभारी सनत कुमार को निर्देशित किया था।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

