कलशयात्रा के साथ हुआ त्रिदिवसीय शिव आराधना महोत्सव का शुभारंभ
बिलासपुर/सरगांव से मनीष अग्रवाल, मोहन अग्रवाल वायरलेस न्यूज) -माण्डूक्य ऋषि की तप:स्थली श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू में प्रतिवर्षानुसार महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर त्रिदिवसीय शिव आराधना महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।जिसका शुभारंभ आज कलशयात्रा के साथ हुआ। प्रातः महामाया मंदिर मदकू एवं परसवानी से बाजे गाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई जिसमें महामाया मंदिर मदकू से मदकू,ठेलकी,बासिन, बड़ियाडीह,

देवाकर, लमती,किरना, दरूवनकापा,मदवानी,
बारगांव एवं महामाया मंदिर परसवानी से परसवानी,अकोली, दतरेंगी, कुम्हरखान,कड़ार,कोटमी ,जरहागांव,गोढ़ी,लमती, सिंगारपुर आदि 25 गांव की बालिका एवं महिलायें सम्मिलित हुई। कलशयात्रा के यज्ञमण्डप में प्रवेश के यज्ञारंभ हुआ। तीन आवृत्ति रूद्राभिषेक पश्चात हवन हुआ। आयोजन में आने वाले लगभग 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किया।
त्रिदिवसीय शिव आराधना महोत्सव के द्वितीय दिवस महाशिवरात्रि को रूद्राभिषेक, हवन एवं रात्रि में अहोरात्र-रूद्राभिषेक किया जावेगा। उक्त आयोजन में आसपास के ग्रामों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा ले रहे हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य जुटे हुए हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

