छत्रपति शिवाजी जयंती पर निकलेगी शोभा यात्रा

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) जिला मराठा समाज बिलासपुर के तत्वाधान में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 19 फ़रवरी को धुमधाम से मनाई जाएगी ।
समाज के अध्यक्ष श्री शशांक चौहान ने बताया कि प्रातः 8 बजे बृहस्पति बाजार स्थित छत्रपति शिवाजी की मुर्ति पर माल्यार्पण , आरती, उद्बोधन प्रसाद वितरण 9बजे टाउन हॉल स्थित मुर्ति पर माल्यार्पण उसके के पश्चात आई तुलजा भवानी मंदिर स्थित शिवाजी की मुर्ति पर माल्यार्पण उद्बोधन का कार्यक्रम होगा. सुबह 10 से 2 बजे तक रायपुर के वी वाई हॉस्पिटल के डॉ एवं उनकी पुरी टीम के द्वारा निशुल्क स्वास्थ शिविर का जाच आई तुलजा भवानी मंदिर में किया जाएगा जिसमें सभी मराठा बंधुओं का निशुल्क जाच किया जायेगा। शाम 5 बजे खाटु श्याम मंदिर से शोभा यात्रा निकाली जाएगी शोभा यात्रा में शिवाजी महाराज एवं जिजा माता की जिवंत झांकी, ढोल ताशा धुमाल के साथ प्रारंभ होगी, युवक-युवतियों हाथों में तलवार लिए शक्ति प्रदर्शन करते हुए निकलेंगे, मराठा महिलाएं भगवा रंग की साड़ी मराठी वेशभूषा में चलेंगी, मराठा युवा कुर्ता पैजामा और भगवा पगड़ी में दिखेंगे, शोभा यात्रा रात्रि 9 बजे आई तुलजा भवानी मंदिर मे पहुंचेगी यहां पर आम सभा होगी, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर विधायक शैलेश पांडे जी होंगे विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्री अरूण घाडगे जी एवं पार्षद श्री राजेश सिंह ठाकुर जी, पार्षद श्रद्धा जैन जी होंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता मराठा समाज के अध्यक्ष शशांक चौहान करेंगे सभा पश्च्यात भोजन की व्यवस्था की गई है कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के पदाधिकारी शशांक चौहान, प्रणय बाकरे , हर्षवर्धन भोषले,भगवंत शिंदे जिवन भोसले, ईश्वर मगर, योगेश भोसले विशाल गायकवाड़ राजु राव मराठा गोल्डी भोषले विक्रम बाकरे शुशांक वैध आशिष कापसे प्रभात भोसले काशी गाढे जिजा माता महिला मंडल से भारती कदम सुनिता वासिंग प्रेरणा घाडगे मिनू भोसले मोनिका भोसले प्रीति कदम आस्था बाकरे रिता सेलार सरिता सदाफले पुजा ठाकरे रानी जाधव एवं समस्त पदाधिकारी युवा सेना से पंकज घाडगे राज बाकरे गौरव शालुंके पारश शिंदे आकाश शिंदे बाला भोसले बादल बाकरे मयंक हमेल देवेन्द्र भोसले भावेश पवार एवं समस्त युवक-युवतियां पदाधिकारी गण आदि जुटे हुए हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

