बिलासपुर/रायगढ़(वायरलेस न्यूज) । जिंदल पावर लिमिटेड ने जिला रायगढ़ में सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए आज छत्तीसगढ़ शासन के साथ एम ओ यू किया । 84.5 मेगावाट के इस सोलर पावर प्लांट से 11,14,57,000 ज्ञॅभ् यूनिट प्रतिवर्ष उत्पादन का लक्ष्य रखा गया हैं।इसमें 400 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश किया जायेगा,नए सैयंत्र लगाने के लिये आज छत्तीसगढ़ सरकार के साथ हुए एमओयू पर शासन की ओर से भुवनेश यादव,सचिव, वाणिज्य एवम उद्योग और जिंदल पावर की ओर से प्रदीप टंडन ने हस्ताक्षर किए।
एमओयू के दौरान प्रदीप टंडन ने कहा कि हमारे देश में बिजली का उत्पादन हर साल बढ़ रहा है ऐसे में सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन ऊर्जा के संरक्षण के क्षेत्र में एवम बिजली बचाव के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग सर्वोत्तम उपाय हैं।जिससे हम ऊर्जा की मांग एवम पूर्ति के बीच सामंजस्य स्थापित कर सकते हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

