बेतवा एक्सप्रेस में महिला यात्री ने दिया बच्चे को जन्म रेसुब ने सूचना पर ट्रेन से उतारकर अनूपपुर में महिला को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजकर बचाई जान

अनूपपुर ( वायरलेस न्यूज़) रेसुब अनूपपुर ने मंगलवार सुबह को एक और नेक कार्य कर अपनी सजगता का परिचय देकर ट्रेन में बच्चे को जन्म देने वाली माँ और बच्चे को एम्बुलेंस से अस्पताल भेज जच्चा बच्चा दोनों की जान बचाकर अपना कर्तव्य निभाया है। रेसुब अनुपपुर पोस्ट प्रभारी निरीक्षक महादेव लाल यादव ने बताया की

मंगलवार आज दिनांक 21 फरवरी 2023 को गाड़ी संख्या 18204 बेतवा एक्सप्रेस में एक महिला यात्री जो कि कानपुर से भाटापारा यात्रा कर रही थी जिसने अपना नाम नंदनी यादव पति सूर्य प्रकाश यादव उम्र 26 साल ग्राम केसतरा थाना और जिला बेमेतरा छत्तीसगढ़ मोबाइल नंबर 8840044338 पीएनआर नंबर 225 5111900 B/3 बर्थ नंबर 61,62,59 पर यात्रा कर रही थी । जिनको शहडोल से गाड़ी खुलने के बाद प्रसव डिलीवरी हुआ । महिला द्वारा बच्चे को जन्म दिया परंतु PPH umbilical cord के कारण गाड़ी अनूपपुर पीएफ नंबर 1 पर समय 7:45 बजे आगमन पर आरपीएफ द्वारा त्वरित कारवाही करते हुए सहायक उपनिरीक्षक शुभंकर सिंह एवं प्रधान आरक्षक एसआर साहू के द्वारा एंबुलेंस मंगाकर वह स्ट्रेचर लेकर उक्त महिला को स्ट्रेचर से एंबुलेंस में पहुंचा कर उसे उचित इलाज एवं उपचार हेतु उनके परिजनों के साथ शासकीय जिला अस्पताल अनूपपुर भेजा गया। जहां डॉक्टर द्वारा परीक्षण उपरांत जच्चा बच्चा स्वस्थ बताया हैं। परिजनों द्वारा रे सु ब पोस्ट अनूपपुर को सहृदय धन्यवाद दिया ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

