रायपुर ।(वायरलेस न्यूज)रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सेटलमेंट रायपुर एवं सीआईबी डिटेक्टिव विंग रायपुर टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही के दौरान RP (UP) Act दिनांक 22.2.23 के तहत 03 आरोपियों एवम 01 रिसीवर के विरुद्ध 25 किलो ओ एच ई कापर वायर चोरी के मामले में जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार कर अहम कामयाबी हासिल की है।

इस संबन्ध में रेसुब सेटलमेंट पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय शर्मा ने वायरलेस न्यूज को बताया कि मण्डल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में रेसुब कई टीम ने दिनांक 22.02.23 को मुखबिर की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सेटलमेंट रायपुर एवं सीआईबी डिटेक्टिव विंग रायपुर टीम द्वारा संयुक्त रूप से रिसीवर ड्राइव के दौरान चलते फिरते कबाड़ खरीदने वाले कबाड़ी नाम तारण लाल सारंग पिता सोनू राम उम्र 47 साल , निवासी बस्ती पारा वार्ड नंबर 12 अड़सेना, थाना खरोरा जिला रायपुर ( रिसीवर) को चेक किया तो उसके पास 25 किलो ओएचई का कांटेक्ट एवं कैटेनरी वायर मिला जिसे उसने 3 लड़कों से खरीदना स्वीकार किया । उसकी निशानदेही पर तीनों चोर आरोपियों को पकड़ा गया जिनके नाम पता निम्न है आरोपी, हरिचंद परधी पिता तातू राम पारधी उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 4 झांकी पारधी पारा थाना अभनपुर, जिला रायपुर ,गणेश राम मालिया पिता तिजराम उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 4 झांकी पारधी पारा थाना अभनपुर, रायपुर,ओमप्रकाश पारधी पिता इतवार सिंह उम्र 33 साल निवासी वार्ड नंबर 4 झांकी पारधी पारा थाना अभनपुर रायपुर
तीनों आरोपियों ने नवनिर्मित केन्द्री स्टेशन यार्ड में चल रहे OHE कार्य के दौरान वहां से उक्त कांटेक्ट एवं कैटेगरी वायर को काटकर चुरा लेना स्वीकार किया
उक्त सभी आरोपीयो को रेलवे के OHE कापर वायर (कॉन्टैक्ट एवम केटेनरी), चोरित संपत्ति 25 किलोग्राम कॉपर वायर की चोरी व अवैध कब्जे रखने के अपराध में पकड़ा गया ।
उक्त जप्त शुदा संपत्ति की अनुमानित कीमत 8125/ आठ हजार एक सौ पच्चीस रुपए है। इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट सेटलमेंट में अपराध क्रमांक 01/2023 U/S 3(a) RP(U P) Act दिनांक 22.02.23 दर्ज कर विवेचना में लिया गया। सभी आरोपियों को आज दिनांक 23.02.2023 को माननीय रेलवे न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया जाएगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

