बिलासपुर रेलवे परिक्षेत्र एवं बुधवारी बाजार क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाने बुधवारी बाजार में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार की जा रही है कार्रवाई

बिलासपुर :- (वायरलेस न्यूज) 23 फरवरी 2023 रेलवे प्रशासन द्वारा बिलासपुर स्टेशन परिक्षेत्र एवं बुधवारी बाजार क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाने की दिशा में बेहतरीन प्रयास किया जा रहा है | रेलवे क्षेत्र को स्वच्छ रखकर लोगों को स्वस्थ वातावरण उपलब्ध करने के प्रति रेलवे प्रतिबद्ध है | बिलासपुर बुधवारी बाजार एवं रेलवे परिक्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु रेलवे सुरक्षा बल द्वारा लगातार अवैध अतिक्रमण/ठेलों एवं गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है | इसी क्रम में दिनांक 22 फरवरी 2023 को रेलवे सुरक्षा बल व्यवस्थापन पोस्ट बिलासपुर एवं अनुभाग अभिंयता (कार्य) द्वारा संयुक्त रूप से बुधवारी बाजार हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने मेन रोड एवं पुराना पोस्ट आफिस रोड पर स्थित अनाधिकृत अतिक्रमण पर कार्यवाही के दौरान 18 अतिक्रमण हटाया गया है । रेलवे परिक्षेत्र के साथ ही बुधवारी बाजार को व्यवस्थित करते हुये आम लोगों को इस क्षेत्र में स्वच्छ वातावरण के साथ सुगम आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जनहित में यह कार्य किया जा रहा है | अवैध अतिक्रमण के हटने से बाजार व्यवस्थित तो होगी ही साथ ही बेहतर स्वच्छता भी सुनिश्चित होगी |
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

