आरपीएफ बिलासपुर तथा थाना तोरवा द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर ट्रेन में मोबाइल चोरी करने वाला शातिर चोर को पकड़ा
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) 02.03.2023 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि रेल्वे स्टेशन बिलासपुर मुल्कराज होटल सर्कुलेटिंग एरिया के पास एक व्यक्ति काला रंग के गमछे में बाँधकार चोरी का मोबाईल विक्रय करने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहा है कि उक्त सूचना पर थाना तोरवा बिलासपुर तथा आरपीएफ बिलासपुर निरीक्षक श्री उत्तम कुमार साहू तथा भास्कर सोनी एवं प्रभारी topb टास्क टीम उप निरी कुलदीप सिंह व स्टाफ के साथ रेल्वे स्टेशन मुल्कराज होटल के पास घेराबंदी कर उक्त हुलिये के व्यक्ति को पकड़कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ पर अपना नाम रमन कुमार कुर्रे पिता हर प्रसाद कुर्रे उम्र 30 वर्ष निवासी बेल टुकरी थाना बलोदा जिला जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़ बताया!जिसके कब्जे में रखे एक काले रंग के गमछा को चेक करने पर विभिन्न कंपनियों के 02 नग टच स्कीन मोबाईल एवं 03 नग की पैड मोबाईल जुमला कुल 05 मोबइल किमती 21500/ रू का मिला। उक्त मोबाईल को चोरी की संपत्ति होने युक्तियुक्त संदेह पर आरोपी से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त पर थाना तोरवा में इसत० क०- 05/ 2023 दिनांक 02/03/2023 जिला बिलासपुर (छ०ग०) धारा – 41 (1-4) जाफौ / 379 भा.द.वि. पंजीकृत किया गया ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

