🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अखिल भारतीय नारीशक्ति “तेजस्विनी” द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “लड़ने चली हूँ आज़ादी की जंग” .. स्त्री विमर्श 2k23″ राज्य स्तरीय महिला संगोष्ठी 5 मार्च को धमतरी में

On: March 2, 2023 3:06 PM

धमतरी (वायरलेस न्यूज) अखिल भारतीय नारीशक्ति संगठन “तेजस्विनी” द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “लड़ने चली हूँ आज़ादी की जंग” .. स्त्री विमर्श 2k23″ राज्य स्तरीय महिला संगोष्ठी 5 मार्च 2023 को धमतरी में आयोजित ।

धमतरी/ भारत में महिला अधिकारों और महिला सशक्तिकरण के लिये अग्रणी रूप से कार्य कर रही अखिल भारतीय नारीशक्ति संगठन “तेजस्विनी” द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर महिला सप्ताह के अंर्तगत दिनाँक 1 मार्च से 8 मार्च 2023 के मध्य छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों में “स्त्री विमर्श-2k23” – अंतर्गत “लड़ने चली हूँ आज़ादी की जंग” थीम पर महिला संगोष्ठी,महिला जागृति कार्यशाला, नृत्य नाटिका, नुक्कड़ नाटक,कविता पाठ,काव्य गोष्ठी, नारी शक्ति शिखर सम्मान समारोह,महिला जनचेतना -जनजागृति स्कूटी रैली आदि कार्यक्रमों का गौरवमयी आयोजन किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में धमतरी में अखिल भारतीय नारी शक्ति संगठन “तेजस्विनी” , छत्तीसगढ़ कला, साहित्य एवं सांस्कृतिक विकास परिषद , “राष्ट्रीय वन्देमातरम”- राष्ट्र प्रथम अभियान-भारत जनशक्ति एवं भारत युवाशक्ति संगठन के तत्वावधान में “क्षितिज इंडिया” एंटरटेनमेंट एंड इवेन्ट मैनेजमेंट कार्पोरेशन तथा फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एन्ड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन FIPB & AIPBO के सहयोग से दिनाँक 5 मार्च 2023 को समय- दोपहर 12 बजे, स्थान- जायका रायपुर रेस्टोरेंट गार्डन, नहर नाका चौक, सिहावा रोड, धमतरी में “लड़ने चली हूँ आज़ादी की जंग” थीम पर “स्त्री विमर्श 2k23” पर केंद्रित राज्य स्तरीय महिला संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं । अखिल भारतीय नारीवशक्ति संगठन “तेजस्विनी” धमतरी की जिला संयोजिका वीणा राशिद ने बताया कि नारी अस्तित्व एवं अस्मिता, महिला अधिकारों, महिलाओं की सुरक्षा तथा आत्मसम्मान के लिये तथा महिलाओं, युवतियों और किशोरी बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे हिंसक घटनाओं के विरोध में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर देश और प्रदेश में महिलाओं और युवतियों में जनजागृति एवं जनचेतना लाने के लिये आयोजित किये जा रहे इस महत्वपूर्ण महिला संगोष्ठी – स्त्री विमर्श 2k23- “लड़ने चली हूँ आज़ादी की जंग” थीम पर आधारित कार्यक्रम में जागरूक महिलाएँ और युवतियाँ अपने सार्थक विचारों और सक्रिय भागीदारी के साथ सम्मिलित होगी । आयोजन समिति की प्रभारी वीणा राशिद जिला संयोजिका, भुपेश्वरी रजक, भाविका ध्रुव, पूजा साहू, योगिता साहू, लक्ष्मी शांडिल्य, संतोषी रजक, ममता सोनी सहित अन्य सदस्याओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत नारीशक्ति रूपी महिलाओं, युवतियों,छात्राओं,किशोरी बालिकाओं को आमंत्रित किया जा रहा हैं । अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्वपूर्ण कार्यक्रम “लड़ने चली हूँ आज़ादी की जंग” थीम पर आधारित – स्त्री विमर्श 2k23 के विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने में अखिल भारतीय नारी शक्ति संगठन “तेजस्विनी” , छत्तीसगढ़ कला , साहित्य एवं सांस्कृतिक विकास परिषद , “राष्ट्रीय वन्देमातरम” – राष्ट्र प्रथम अभियान – भारत जनशक्ति एवं भारत युवाशक्ति संगठन, “क्षितिज इंडिया” एंटरटेनमेंट एंड इवेंट मैनेजमेंट कॉर्पोरेशन, फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एन्ड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन FIPB & AIBPO छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई तथा जिला इकाई धमतरी के प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्यगण अपना सक्रिय योगदान दे रहे हैं ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment