बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) इंडियन एयरफोर्स के पूर्व अफसर ने नई दिल्ली स्थित डिफेंस कॉलोनी में जहर खा लिया। पूर्व अफसर की मौत के कुछ देर बाद पत्नी ने भी जहर खाकर खुदकुशी कर ली। अफसर छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के बलौदा के रहने वाले हैं। सूचना मिलने के बाद पिता और भाई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
एयरफोर्स के अधिकारी अजय पाल ओगरे (37 वर्ष) दिल्ली में डिफेंस कॉलोनी स्थित हुडको पैलेस में रहते थे। उन्होंने एयरफोर्स से वीआरएस ले लिया था और फिलहाल दिल्ली एयरपोर्ट में असिस्टेंट डायरेक्टर ऑपरेशन के पद पर थे। सालभर पहले अजय ने मोनिका (32) से शादी की थी। गुरुवार को तड़के मोनिका ने अजय के मुंह से झाग निकलते देखा तो पड़ोसियों की मदद से वह पति को अस्पताल लेकर गई। कुछ देर बाद वह अस्पताल से लौटी और खुद भी जहर खा लिया।
जब पड़ोसियों ने काफी देर तक भीतर से दरवाजा बंद देखा तो मोनिका को आवाज लगाई। उसने कोई जवाब नहीं दिया तो पुलिस को खबर दी गई और दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे। तब तक उसकी भी जान जा चुकी थी। दोनों को शव सफदरगंज हॉस्पिटल में रखे गए हैं। घटना की खबर जांजगीर के बलौदा वार्ड-2 निवासी पिता शिवपाल ओगरे को दी गई। खबर मिलने के बाद शिवपाल और लोकपाल दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

