🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

गुम बच्चे को जूटमिल पुलिस ने किया परिजनों के सुपुर्द….

On: March 2, 2023 10:06 PM

● गुम बच्चे को जूटमिल पुलिस ने किया परिजनों के सुपुर्द….

● बालक के गुम रिपोर्ट दर्ज कराने थाने आये थे परिजन, चंद घंटों में पुलिस ढूंढ निकाला…. *रायगढ़* । कल शाम थाना जूटमिल में अमलीभौना की रहने वाली महिला उसके 08 साल के बालक के बिना बताये घर से कहीं चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची थी । नाबालिग के गुम रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर अपने थाने के व्हाटसअप ग्रुप में गुम बालक के फोटो, जानकारी शेयर कर बालक को बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टेशन, बाजार आसपास पतासाजी करने का निर्देश दिये । जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए जूटमिल थाने की पेट्रोलिंग गुम बालक का पतासाजी करते हुए रेल्वे स्टेशन पहुंची, जहां बालक रेल्वे स्टेशन के बाहर अकेला मिला । थाना प्रभारी कमल किशोर पटेल गुम बालक की रिपोर्ट पर धारा 363 का अपराध दर्ज कर ही रहे थे कि बालक को पेट्रोलिंग वाहन थाने लेकर आयी जिसे देखकर परेशान परिजनों के चेहरे पर मुस्कान आयी । बच्चे ने उसकी मां के पूछे जाने पर घूमते हुए रेल्वे स्टेशन की ओर जाना बताया, थाना प्रभारी बालक को गुब्बारे दिला कर बिना बताये घर से अकेले नहीं जाने की समझाइश दिये और बालक को उसके मां के सुपुर्द किये ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment