🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पिकअप वाहन में सागौन लकड़ी का अवैध परिवहन….. चौकी खरसिया ने कार्रवाई कर वाहन समेत 16 नग सागौन गोला की वन विभाग के सुपुर्द….

On: March 2, 2023 10:09 PM

● पिकअप वाहन में सागौन लकड़ी का अवैध परिवहन…..● चौकी खरसिया ने कार्रवाई कर वाहन समेत 16 नग सागौन गोला की वन विभाग के सुपुर्द…. *रायगढ़* । कल 1 मार्च को चौकी प्रभारी खरसिया उपनिरीक्षक अमिताभ खांडेकर ने अपने स्टाफ के साथ मुखबिर सूचना पर पिकअप वाहन पर सागौन लकड़ी का परिवहन कर रहे ड्रायवर को नया मंगल बाजार सपिया रोड में पकड़ा गया है । चौकी प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि छाल की तरफ से पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 11 बीई 8501 में इमारती लकड़ी का अवैध परिवहन किया जा रहा है । वाहन चालक ईश्वर प्रसाद चंद्रा पिता भगवानु चन्द्रा उम्र39 साल निवासी किरकार थाना मालखरौदा जिला सक्ती ने वाहन को ब्रह्मानंद चौहान निवासी भुरसीडीह, बाराद्वार का होना और छाल जंगल से 16 नग सागौन लकड़ी का गोला खरीद कर गांव ले जाना बताया । ड्रायवर के पास लकड़ी के परिवहन का कोई कागजात नहीं था । चौकी प्रभारी ने वाहन स्वामी ब्रह्मानंद चौहान को तलब कर चौकी बुलाया गया । वाहन में रखी लकड़ियां चोरी की होने के संदेह पर खरसिया पुलिस द्वारा वाहन पिकअप सीजी 11 बीई 8501 मय 16 नग सागौन लकड़ी का गोला कीमती करीब ₹40,000 को धारा 102 CrPC की इस्तगासा की कार्यवाही कर डिप्टी रेंजर खरसिया के सुपुर्द किया गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment