द क्यू टीवी पर शुरू हुए बालवीर को मिल रहा दर्शकों का भरपूर प्यार
(काजल इंदौर वायरलेस न्यूज नेटवर्क)3 मार्च 2023: फेंटेसी टेलीविज़न शो बालवीर इन दिनों फिर सुर्ख़ियों में है। डीडी फ्री डिश पर मौजूद द क्यू टीवी पर अपनी वापसी के साथ, बालवीर एक बार फिर दर्शकों को टीवी सेट्स से चिपके रहने पर मजबूर कर रहा है। द क्यू टीवी पर 26 फरवरी से शुरू हुए, सात परियों की अद्भुत शक्तियों से भरपूर, देश के एकलौते चाइल्ड सुपरहीरो बालवीर की कहानी, अपने दिलचस्प किरदारों, बेहतरीन स्टोरी लाइन व सुपरहिट एक्शन से बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी मनोरंजित कर रही है।
इस बारे में बात करते हुए क्यू टीवी के प्रोग्रामिंग हेड आशुतोष बर्वे ने कहा, “क्यू टीवी पर अपने दर्शकों के लिए बालवीर को लाने पर हम बेहद उत्साहित हैं। बालवीर देश के सबसे प्यारे चाइल्ड सुपरहीरो हैं। प्रत्येक एपिसोड में सुपर रोमांच, दमदार एक्शन, कॉमेडी, स्पेशल इफेक्ट्स और इमोशन मौजूद है। कुल मिलाकर इस शो में वह सब कुछ है जो दर्शकों को पसंद आता है। बालवीर खलनायिका भयंकर परी की दुष्ट योजनाओं से लड़ेगा और प्रत्येक एपिसोड में यह देखना दिलचस्प व रोमांचक होगा कि बालवीर खलनायकों को कैसे हराता है। कहीं न कहीं मैं यह भी कहना चाहता हूं कि द क्यू टीवी हमेशा कुछ अधिक करने में विश्वास रखता है और हमारे प्रिय दर्शकों के लिए सर्वश्रेष्ठ कंटेंट लाता है। इसे जारी रखते हुए अब हम देश के सबसे प्यारे चाइल्ड सुपरहीरो को लेकर आए हैं।”
बालवीर जिसे परी लोक की परियों द्वारा अविश्वसनीय महाशक्तियों का आशीर्वाद प्राप्त है। लेकिन पृथ्वी पर बच्चों के विनाश के पीछे एक दुष्ट परी हावी है और पृथ्वी पर मानवता की रक्षा व बच्चों के संरक्षण के लिए, बलवीर को उसके खिलाफ खड़ा होना पड़ता है। यह शो सोमवार से शुक्रवार शाम 7:30 बजे द क्यू टीवी पर टेलीकास्ट हो रहा है। इस दौरान शो न देख पाने वाले दर्शक, हफ्तेभर के धमाकेदार एपिसोड के मजे शनिवार और रविवार को ले सकते हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

