एनटीपीसी लारा में 52वीं राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) एनटीपीसी लारा में दिनांक 4 मार्च 2023 को 52वीं राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री दिवाकर कौशिक, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी लारा द्वारा सुरक्षा ध्वज फहराया गया एवं सभी कर्मचारी तथा संविदा श्रमिकों को सुरक्षा शपथ ग्रहण कराया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कार्य क्षेत्र में सुरक्षा के सभी पहलुओं को जांच कर परख कर सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कार्य करने की अपील की । यह सभी श्रमिकों का अधिकार है सुरक्षा को लेकर कोई भी शंका एवं आशंका हो तो तुरंत इंजीनियर इन चार्ज को बताए एवं उसका समुचित निराकरण के पश्चात ही कार्य प्रारम्भ करें। पिछले एक वर्ष में एनटीपीसी लारा में कोई भी ऐसा दुर्घटना नहीं घटित हुआ है जो हम सब के लिए हर्ष का विषय है, इस उपलब्धि को आनेवाले समय में भी जारी रखेंगे यही हमारी सुरक्षा व्यवस्था की पहचान होगी।
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्री अखिलेश सिंह, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ने सुरक्षा सिर्फ एक दिन या फिर एक समारोह मनाने तक सीमित रखने के लिए नहीं होती है। सुरक्षा मनोकों को हम लोगों को हर पल पालन करना है तभी जा कर सुरक्षा दिवस मनाने का सही संकल्प कहलाएगा।
एनटीपीसी लारा की सुरक्षा विभाग द्वारा कर्मचारियों, सहयोगियों एवं संविदा श्रमिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए इस दौरान कई प्रतियोगिताएँ आयोजीत की गई, साथ ही महिलाएं एवं बच्चों द्वारा सुरक्षा के ऊपर नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया गया । सभी अबबल प्रतिभागियों को इस अवसर पर पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर सभी महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्षगण, विजेंदर सिंह, सहायक कमांडेंट, सी आई एस एफ, सुरक्षा विभाग के अधिकारी, संविदा श्रमिक, प्रेरिता महिला समिति की उपाध्यक्षा श्रीमती संगीता सिंह, सदस्याएँ एवं बाल भवन के बच्चों उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

