कलेक्टर डॉ फरिहा सिद्दीक़ी के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान

सारंगढ़-बिलाईगढ़, (वायरलेस न्यूज) 21 मार्च 2023/स्वच्छता के प्रति अपनी सामाजिक दायित्व को प्रोत्साहित करने के लिए कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी के नेतृत्व में आज प्रातः 7 बजे भारत माता चौक से बस स्टैंड परिसर तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने राजेन्द्र होटल के संचालक को होटल के कचरे को निर्धारित स्थानों में फेंकने और होटल सहित बस स्टैंड को स्वच्छ रखने के लिए कहा।

सफाई अभियान में जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण, सम्मानीनय नागरिकों, अधिकारी-कर्मचारी, नगरपालिका सारंगढ़ के सफाई कर्मचारियों ने सड़क को झाडू से साफ किया। वहीं सफाई कर्मचारियों ने कचरे से बंद हो गई नाली के कचरे को साफ किया। ‘स्वच्छ सारंगढ़’ की थीम पर सामूहिक विशेष सफाई अभियान संपन्न हुई। इस अभियान में पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी, संयुक्त कलेक्टर श्री भागवत जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती डेजी रानी जांगड़े, एसडीएम सारंगढ़ श्रीमती मोनिका वर्मा, एसडीएम बिलाईगढ़ डॉ. स्निग्धा तिवारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सारंगढ़ श्री मनीष गायकवाड़, सीएमएचओ डॉ. एफ.आर. निराला, जिला श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्री यशवंत सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार श्री भरत अग्रवाल, श्री दीपक थवाईत, समाजसेवी श्री सतीश यादव आदि शामिल थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

