रायपुर (वायरलेस न्यूज)ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के तहत, मंडल टास्क टीम, रेसुब रायपुर व जीआरपी द्वारा मोबाइल उड़ाने वाले 01 शातिर चोर को 01 मोबाइल फोन (कीमती 27990/ रूपया )के साथ गिरफ्तार किया गया।

श्री संजय कुमार गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब रायपुर एवम रेल पुलिस अधीक्षक श्री जे. आर. ठाकुर रायपुर के मार्गदर्शन में मंडल टास्क टीम द्वारा जीआरपी से समन्वय कर लगातार यात्री सामानों की चोरी के आरोपियों का पता साजी किया जा रहा है, चोरी में संलिप्त अपराधियों पर सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखा जा रहा है, आज दिनांक 22-03-23 को समय 12.15 बजे रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी निरीक्षक एम के मुखर्जी के नेतृत्व में, मंडल टास्क टीम रेसुब प्रभारी उपनिरीक्षक ए जेड चौधरी, प्र आ. व्ही सी बंजारे ,आ. विनय कुमार,व जीआरपी थाना रायपुर के सउपनि राजेंद्र सिंह , प्र आ. दीपक मिश्रा, प्र.आ. व्ही. के. टोप्पो व हमराह स्टाफ के साथ मुखबिर सूचना पर एक व्यक्ति को रायपुर रेलवे स्टेशन के पीएफ नं 1A के पास चोरी का मोबाइल बेचने के फिराक में पकड़ा गया, पूछताछ करने पर अपना नाम पता-
जैनुल यसदानी,पिता – स्व. जियुल यसदानी, उम्र-28 साल, निवासी-बीएसयूपी कॉलोनी, मकान नं 14/09, भाटागांव, , थाना- पुरानी बस्ती, जिला- रायपुर (छ ग) का रहने वाला बताया ,उसके पास 01नग मोबाइल मिला जिसे उसने लगभग 04 माह पूर्व मे गाड़ी संख्या 12855 इंटर सिटी एक्सप्रेस के दिब्यांग कोच से किसी यात्री के जेब से निकालकर चोरी करना स्वीकार किया तब उसके कब्जे से एक विवो कंपनी का मोबाइल मॉडल नं V21e 5G, बैंगनी रंग का कुल कीमती 27990/(सताइस हजार नौ सौ नब्बे रुपया ) के साथ पकड़कर जीआरपी थाना रायपुर लाए, जहां मोबाइल का कंपनी व आईएमईआई नं मिलान कर जीआरपी थाना रायपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 21/2023 धारा 379 दिनांक 26/01/23 में संलग्न कर माननीय न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

