🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेलवे सुरक्षा बल ने वर्ष 22-23 में 116 अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ चोरी की हुई 19 लाख 85 हजार रूपये की संपत्ति बरामद की

On: March 22, 2023 1:18 PM

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा : रेलवे सुरक्षा बल ने वर्ष 2022-23 में 116 अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ चोरी की हुई 19 लाख 85 हजार रूपये की संपत्ति बरामद की

बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज 20 मार्च’ 2023)

रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रेल यात्रियों, रेल संपत्ति की सुरक्षा के साथ ही साथ अपने सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन सर्वाच्च प्राथमिकता के साथ कर रही है । रेलवे सुरक्षा बल द्वारा कर्तब्यनिष्ठा से जरूरतमंद यात्रियों, महिलाओं और बच्चों को सहायता प्रदान करने के साथ-साथ यात्रियों एवं उनके कीमती सामानों की सुरक्षा के किए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है ।

इसी कड़ी में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ़) द्वारा रेल यात्रियों एवं उनके कीमती सामानों की सुरक्षा के लिए ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ अभियान शुरू किया है । इस पहल के तहत यात्रियों को चौबीसों घंटे सुरक्षा प्रदान करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं । इस अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा वर्ष 2022-23 के अप्रैल’2022 से फरवरी’ 2023 माह के दौरान यात्रियों के सामानों को निशाना बनाने वाले अपराधियों के खिलाफ कारवाई करते हुए चोरी के 97 मामलों में 116 अपराधियों की गिरफ्तारी से 19 लाख 85 हजार 5 सौ 18 रूपये की संपत्ति बरामद की ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, सुरक्षा बल के जवान सतर्कता, सुरक्षा और सेवा के उद्देश्य के साथ चौबीस घंटे लगन से अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन सेवाभाव के साथ कर रहे है । साथ ही रेलवे सुरक्षा बल नियंत्रण कक्ष में चौबीसों घंटे चल रहे सुरक्षा हेल्पलाइन और महिला हेल्पलाइन के माध्यम से यात्रियों को त्वरित सहायता प्रदान की जाती है । रेलवे स्टेशनों/ट्रेनों पर महिला आरपीएफ स्टाफ की तैनाती के द्वारा महिला यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिये जा रहे है । यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आरपीएफ कर्मचारियों द्वारा रात्रि में चलने वाली अतिसंवेदनशील ट्रेनों को एस्कॉर्ट किया जा रहा है । असुरक्षित ट्रेनों/सेक्शनों में पर्याप्त संख्या में डिकॉय टास्क फोर्स टीमों की तैनाती द्वारा यात्री सामान की चोरी, नशाखोरी, पाकिटमारी तथा अन्य जघन्य अपराध जैसे चोरी, डकैती में शामिल अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रेल सुरक्षा बल अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल काफी ऊंचा है और वे रेल यात्रियों, यात्री परिसर और रेलवे संपत्ति की उचित सुरक्षा सुनिश्चित करने के रेल सुरक्षा बल के उद्देश्यों के प्रति प्रतिबद्ध एवं समर्पित हैं ।


Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment