रायपुर (वायरलेस न्यूज) रेलवे बोर्ड नई दिल्ली के निर्देशानुसार रेलवे सुरक्षा बल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, श्री ए.एन. सिन्हा एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर श्री संजय कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, रायपुर के अधिकारी/बल सदस्यों द्वारा प्रभारी

मनोरंजन कुमार मुखर्जी के नेतृत्व में एमआरओ, सी आर ओ, एवं गाड़ियों में पत्थरबाजी की घटनाओं की रोकथाम हेतु पोस्ट क्षेत्राधिकार में विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं।
श्री मनोरंजन मुखर्जी ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस आधुनिक सुविधाओं से पुर्ण अर्ध-हाई स्पीड ट्रेन है इसे या अन्य किसी भी ट्रेन को पत्थरबाजी एवं अन्य तरीके से नुकसान पहुँचाने का प्रयास न करे अन्यथा रेल अधिनियम की धारा 153 के तहत अपराध है ।
इस अभियान के दौरान आज दिनांक 02.04.2023 को डब्ल्यू आर एस, सन्यासी पारा, रामनगर एवं आजाद नगर एरिया में रेल लाइन के किनारे में रहने वाले निवासियों तथा मैदान में खेलने वाले छोटे बच्चे एवं लड़कों को गाड़ियों में पत्थरबाजी , मानव एवं केटल रान ओवर के संबंध में समझाइश देते हुए जागरूक किया जा रहा हैं ताकि यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित ना हो एवं सुरक्षित यात्रा कर सकें।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.08.05छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक
छत्तीसगढ़2026.08.04कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद*
बिलासपुर2026.08.04सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा को मिली नई रफ्तार, भाजपा सरकार ने छात्राओं के भविष्य को किया सशक्त – अमर अग्रवाल
छत्तीसगढ़2026.08.04खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान* *छत्तीसगढ़ में हॉकी लीग के आयोजन की तैयारी, छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के लिए 57 करोड़ का बजट*
