
बिलासपुर/नागपुर(अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज) महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में स्थित पेंच टाईगर रिजर्व में मोर देखने के अपने ही मजे हैं।रंग बिरंगे दौड़ते भागते इतराते मचलते थिरकते नाचते मोर पर्यटकों के मन को एकाएक मोह लेते हैं।यह दोनों प्रदेशों के सीमा पर बहने वाली नदी पेंच के नाम से मशहूर है, मात्र 702.2 वर्ग कि मी में फैला हुआ।
अनेक दुर्लभ जीवों और सुविधाओं वाला पेंच नेशनल पार्क पर्यटकों को तेजी से अपनी ओर आकषिर्त कर रहा है। खूबसूरत झीलें, ऊंचे पेड़ों के सघन झुरमुट, रंगबिरंगे पक्षियों का कलरव, शीतल हवा के झोंके, सोंधी-सोंधी महकती माटी, वन्य प्राणियों का अनूठा संसार सचमुच प्रकृति के समूचे
तन-बदन पर हरीतिमा का ऐसा अनंत सागर रोम-रोम में सिहरन भर देता है। पेंच नेशनल पार्क में जगह जगह मोर कोलाहल करते मंत्र मुग्ध करने वाली आवाज पर्यटकों को आकर्षित करती है। 210 से अधिक प्रजाति के पक्षियों, पलक झपकते ही दिखने और गायब हो जाने वाले चीतल, सांभर और नीलगायें, भृकुटी ताने खड़े इंडियन बायसन और लगभग 65 बाघों से भरा पड़ा है।

अन्य पक्षियों के अलावा प्रवासी पक्षी भी यहां आते हैं। इस टाईगर रिजर्व में बाघ तेंदुआ चीतल कोटरी जंगली सूअर जंगली बिल्ली भालू , सोन कुत्ता ,सियार , खरगोश सांभर, नीलगाय चौसिंगा हिरण के अलावा ब्लैक पैंथर विशेष हैं, वन्य प्राणी मौजूद है। पेंच टाईगर रिजर्व अन्य टाईगर रिजर्व से बाहरी सैलानियों के लिए विशेष हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

